1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नवसारी एपीएमसी में फलों के राजा का सजा दरबार

आम के व्यापार में अव्वल है नवसारी एपीएमसीकम फसल होने पर भी अच्छा दाम मिलने से किसान खुश

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Sunil Mishra

May 11, 2018

mango news


नवसारी. इस वर्ष फलों के राजा ने हर व्यक्ति के चेहरे पर खुशी ला दी है। कम आवक के बाद भी अच्छे दाम मिलने से किसान खुश हैं। नवसारी एपीएमसी मार्केट में किसानों को एक हजार से डेढ़ हजार रुपए प्रति मन का दाम मिल रहा है। एक महीने में एपीएमसी में 1.30 लाख मन आम का व्यापार होने से औसतन 13 करोड़ रुपए की कमाई से दक्षिण गुजरात में अव्वल रही है।

रोजाना छह से आठ मन आम पहुंच रहा
नवसारी जिले का आम देश-विदेश में प्रसिद्ध है। हालांकि बीते कुछ वर्षों में मौसम के कारण आम पर प्रतिकूल प्रभाव पडऩे से किसानों को बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। कम उत्पाद और बाजार में कीमत कम होने से किसान चिंतित रहते थे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। मौसम की मार के बाद कम आम होने पर भी अच्छा दाम मिल रहा है। एपीएमसी मार्केट में चार अप्रेल से आम की खरीद शुरू हुई थी। रोजाना छह से आठ मन आम यहां पहुंच रहा है। मार्केट में विशेष तौर पर केसर, लंगड़ा, दशहरी, राजापुरी आम पहुंच रहे हैं। साथ ही तोतापुरी, हाफूस, पायरी किस्म के आम भी किसान ला रहे हैं। नीलामी में प्रति मन आठ सौ से डेढ़ हजार रुपए का दाम किसानों को मिल रहा है। अब तक करीब 13 करोड़ का व्यापार हो चुका है।
व्यापारी कन्हैयालाल हिराणी ने बताया कि किसानों से खरीदने के बाद व्यापारी आम की पैङ्क्षकग कर गुजरात समेत महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर भेजते हैं। इससे व्यापारियों को भी अच्छी कमाई हो रही है।
इस बारे में डभलाई के किसान अशोक पटेल ने कहा कि गत दिनों वातावरण खराब होने से मंजरी काली पड़ गई और नुकसान हुआ था। आम की कमी के बाद भी एपीएमसी मार्केट में अच्छा दाम मिलने से खुशी है।

खुश हैं किसान
एक हजार से डेढ़ हजार तक का दाम मिलने से किसान खुश हैं तो व्यापारी भी अच्छी कमाई से लाभ कमा रहे हैं। अब तक 1.30 लाख मन का व्यापार कर नवसारी एपीएमसी मार्केट दक्षिण गुजरात की अन्य मार्केट से अव्वल है।
आशीष नायक, अध्यक्ष एपीएमसी मार्केट

Story Loader