12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS : सलाबतपुरा व अठवा में चले चाकू, 24 घंटे में दो हत्याएं

- पुलिस ने मामले दर्ज कर आरोपियों को किया गिरफ्तार

less than 1 minute read
Google source verification
SURAT NEWS : सलाबतपुरा व अठवा में चले चाकू, 24 घंटे में दो हत्याएं

SURAT NEWS : सलाबतपुरा व अठवा में चले चाकू, 24 घंटे में दो हत्याएं

सूरत. पिछले चौबिस घंटों के दौरान दो जनों की हत्या हो गई। नानपुरा में युवती से दोस्ती को लेकर पनपी रंजिश मे चाकू 15 वार कर युवक की हत्या कर दी गई। वहीं सलाबतपुरा में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक नाबालिग समेत दो जनों ने युवक को मौत के घाट उतार डाला।

सलाबतपुरा पुलिस के मुताबिक धामलावाड में मुसेफ शेख ने अपने किशोर साथी के साथ मिल कर अदनान नाम के युवक की हत्या कर दी। दोनों के बीच मोबाइल फोन के लेनदेन को लेकर ववाद चल रहा था। जिसकी वजह से आरोपी मृतक से रंजिश रखे हुए थे। धामलावाड में अदनान बैठा था उसी समय उस पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। पुलिस ने अदनान के भाई की प्राथमिकी के आधार पर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

इसी तरह से अठवालाइन्स थानाक्षेत्र में अजहरुद्दीन शेख ने पार्थ आहिरकर की हत्याकर दी। दोनों के बीच युवती से मित्रता को लेकर रंजिश चल रही थी। मंगलवार देर रात पार्थ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के कार्यालय के निकट अपने मित्र की बर्थडे पार्टी में आया था। उस दौरान कोसाड़ आवास निवासी अजहरुद्दीन ने चाकू से उस पर हमला किया। उसने एक के बाद एक पन्द्रह वार कर पार्थ की हत्या कर दी। अठवालाइन्स पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अजहरुद्दीन को गिरफ्तार किया है।