5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SURAT NEWS : पिस्तौल लेकर घूम रहा था माफिया प्रवीण राउत का गुर्गा

- क्राइम ब्रांच ने डिंडोली प्रमुख पार्क ब्रिज के नीचे से दबोचा - तीन माह पूर्व जमानत पर छूट कर हुआ था फरार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Dinesh M Trivedi

•

Updated: 7 Jan 2024, 9:02 PM IST

SURAT NEWS : पिस्तौल लेकर घूम रहा था माफिया प्रवीण राउत का गुर्गा

SURAT NEWS : पिस्तौल लेकर घूम रहा था माफिया प्रवीण राउत का गुर्गा

सूरत. करीब तीन माह पूर्व जमानत मिलने पर लाजपोर जेल से फरार हुए माफिया प्रवीण राउत के गुर्गे को क्राइम ब्रांच ने डिंडोली से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से हथियार व एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी प्रिंस राजपूत उर्फ रवि (33) डिंडोली खरवासा रोड स्थित श्री रेजिडेंसी में रहता है। वह 2011 से माफिया प्रवीण राउत गिरोह से जुड़ा था।

उसके बाद से गिरोह के साथ मिल कर लगातार संगठित आपाराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। सूरत शहर व ग्रामिण में हत्या, लूट समेत अन्य संगीन मामलों में गिरफ्तारी के बाद से वह लाजपोर जेल में बंद था। तीन माह पूर्व कोर्ट से जमानत मिलने पर वह फरार हो गया था।

इस बीच क्राइम ब्रांच को मुखबिर से उसके डिंडोली इलाके में होने की सूचना मिली। जिसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने उसे डिंडोली प्रमुख पार्क ब्रिज के नीचे से पकड़ा। उसके कब्जे से एक देशी पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

हमले की आशंका में ली थी पिस्तौल

पुलिस पूछताछ में प्रिंस ने बताया कि पांडेसरा निवासी टीपा दलाई के साथ उसकी लंबे समय से रंजिश चल रही थी। उसे आशंका थी कि टीपा दलाई उस हमला करेगा। इसलिए उसने डेढ़ माह पूर्व उसने विपल टेलर से देशी पिस्तौल खरीदी थी। लाजपोर जेल में रहने के दौरान ही उसकी विपल टेलर से दोस्ती हुई थी। अपने बचाव के लिए वह जहां भी जाता था पिस्तौल व कारतूस साथ रखता था।

हत्या, लूट समेत नौ संगीन मामलों में लिप्त

पुलिस ने बताया कि प्रिंस उत्तरप्रदेश के जौनपुर जिले का मूल निवासी है। 2007 में वह पहली बार कडोदरा में अवैध रूप से हथियार रखने के मामले में पकड़ा गया था। उसके बाद पुणागाम में अपहरण व लूट तथा बारडोली में लूट का मामला दर्ज हुआ था। 2011 में वह प्रवीण राउत गिरोह से जुड़ा और पांडेसरा में हत्या, लूट व हत्या की कोशिश की वारदातों को अंजाम दिया। 2011 में उत्तरप्रदेश के गाजीपुर में उसके खिलाफ लूट के दो व अवैध रूप से हथियार रखने का एक मामला दर्ज हुआ था। 2015 में वह वडोदरा के कारेलीबाग थाने में हत्या के प्रयास के मामले में पकड़ा गया था।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात