23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नबीपुर के पास मालगाड़ी का इंजन फेल, कई गाडिय़ां लेट

दूसरे इंजन की व्यवस्था कर मालगाड़ी को रवाना किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 24 Sep 2018, 12:43 PM IST

surat

नबीपुर के पास मालगाड़ी का इंजन फेल, कई गाडिय़ां लेट

सूरत.

भरुच और नबीपुर स्टेशन के बीच रविवार सुबह मालगाड़ी का इंजन फेल हो जाने के कारण वड़ोदरा से आने वाली गाडिय़ां काफी देर से सूरत पहुंची। एक घंटे दस मिनट तक रेल परिचालन बाधित रहा। दूसरे इंजन की व्यवस्था कर मालगाड़ी को रवाना किया गया।

सूत्रों के अनुसर भरुच और नबीपुर स्टेशन के बीच रविवार सुबह साढ़े नौ बजे एक मालगाड़ी का इंजन फेल हो गया। इससे अप लाइन पर ट्रेनों का आवागमन रुक गया। मालगाड़ी के खड़े होते ही उसके पीछे नई दिल्ली और राजस्थान से सूरत आने वाली गाडिय़ां पीछे के स्टेशन पर खड़ी कर दी गईं।

रेल अधिकारियों ने बताया कि सयाजी नगरी एक्सप्रेस एक घंटा दस मिनट, उदयपुर-बान्द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस चालीस मिनट, अमृतसर-बान्द्रा टर्मिनस पश्चिम एक्सप्रेस पचास मिनट देर से सूरत पहुंची। दूसरे इंजन की व्यवस्था कर मालगाड़ी को रवाना करने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया।
øøø


मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत
सूरत. सूरत स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पार्सल कार्यालय के नजदीक फुटपाथ पर रविवार को पार्सल कार्यालय में कार्य करने एक कर्मचारी की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई।

सूरत स्टेशन के पार्सल विभाग में अजीज बेग मिर्जा (५८) मार्कर का कार्य करता था। वह रविवार शाम प्लेटफॉर्म संख्या एक और पार्सल कार्यालय के नजदीक पाथ-वे से जा रहा था, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। रेलवे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए स्मीमेर अस्पताल ले गई।

मारपीट कर चेन लूटी
सूरत. पूणागाम इलाके में शनिवार रात दो जनों ने एक युवक से मारपीट कर भगवान गणेश के पैंडल वाली सोने की चेन लूट ली। चेन की कीमत एक लाख ५० हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक मोटा वराछा श्रीविनायक रेजिडेंसी निवासी सागर रमेश शिरोया शनिवार रात पूणागाम के अर्पण स्कूल के निकट गंगा अपार्टमेंट गया था। राहुल नाम के एक युवक और उसके साथी ने उस पर हमला किया। उन्होंने उसे बेल्ट से पीटा और पैंडल समेत छह तोला सोने की चेन लूट ली।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग