6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत और मुम्बई के डॉक्टर मधुबनी जिले में चला रहे हैं मेडिकल कैम्प

बिहार के बाढ़ पीडि़तों को सूरत से सहायता

less than 1 minute read
Google source verification
surat photo

सूरत और मुम्बई के डॉक्टर मधुबनी जिले में चला रहे हैं मेडिकल कैम्प

सूरत.

बिहार के मधुबनी जिले में बाढ़ प्रभावित अंध्राखाड़ी प्रखंड के रखवाड़ी गांव में न्यू सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. ओमकार चौधरी द्वारा मंगलवार से मेडिकल कैम्प शुरू किया गया। पहले दिन 105 लोगों का उपचार किया गया। क्षेत्र में बुखार, कफ, उल्टी-दस्त और चर्म रोग के मरीज अधिक हैं।

डॉ. ओमकार चौधरी राहत सामग्री लेकर 27 जुलाई को सूरत-भागलपुर एक्सप्रेस से बिहार गए थे। पटना पहुंचने के बाद निजी ट्रांसपोर्ट से राहत सामग्री को मधुबनी ले जाया गया। चौधरी ने घोघरडीहा प्रखंड स्वराज विकास संघ, जगतपुर द्वारा मेडिकल कैम्प लगाने में मदद की। स्वराज विकास संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार सिंह ने बताया कि बाढ़ का पानी उतरने के बाद गांव में गंदगी व्याप्त है। पीने का पानी आसानी से नहीं मिल रहा है। बाढ़ के बाद बिगड़े हैंडपंपों को सुधारने तथा क्लोरीन मिलाकर पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

सामाजिक संगठन गांवों में कीटनाशक का छिडक़ाव कर रहे हैं। डॉ. ओमकार ने बताया कि क्षेत्र में चिकित्सक मुम्बई के चिकित्सक डॉ. आर. एन. मलिक भी गांवों में मेडिकल कैम्प लगाकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। डॉ. ओमकार चौधरी पांच दिन तक बाढ़ पीडि़त इलाकों में सेवा कार्य करेंगे। अंध्राखाड़ी प्रखंड के अलग-अलग गांवों में शिविर लगाए जाएंगे।