1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिये इन्होंने क्यों किया विरोध

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने की वेतन दिलाने की मांग, अतिरिक्त कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Oct 21, 2018

patrika

जानिये इन्होंने क्यों किया विरोध

नवसारी. तीन महीने से वेतन से वंचित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अधिक कलक्टर को ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की मांग की। एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर डीडीओ कार्यालय के सामने अपने बच्चों के साथ धरने पर बैठने की चेतावनी भी दी है।

जानकारी के अनुसार जिले की अधिकांश आंगनवाडिय़ों में रोजाना आने वाले चना, मसाला व आदि चीजों का बिल छह माह से बकाया है। उसके साथ ही मकान का किराया, बिजला की बिल भी कई जगहों पर काफी समय से आंगनवाड़ी की महिला कर्मचारियों को नहीं दिया गया है। कार्यकर्ताओं को तीन महीने से वेतन भी नहीं मिला है। इससे नाराज आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने अतिरिक्त कलक्टर कमलेश राठौड़ को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन और बिल का भुगतान कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि एक सप्ताह में उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो डीडीओ कार्यालय के बाहर धरना देंगी।

उधर, अतिरिक्त कलक्टर के मुताबिक कई आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के बैंक खातों की सही जानकारी न होने से वेतन अटका है। उन्होंने साफ किया कि सही जानकारी पहुंचाने के बाद उनकी समस्या का समाधान हो जाएगा।

प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार का आरोप

वलसाड. नगर पालिका पार्षद उर्वशी राजेश पटेल ने वलसाड में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच के लिए कलक्टर को ज्ञापन दिया गया है। उर्वशी पटेल के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का काम यहां नगर पालिका के अंतर्गत हो रहा है। उन्होंने इसमें सरकारी अधिकारियों, ठेेकेदारों और नेताओं की मिलीभगत से भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी बारीकी से जांच करने की मांग की है। उर्वशी के अनुसार योजना के लाभार्थी के लिए जरुरी शर्तें, मापदंड, सब्सिडी, कितने लोगों को को सब्सिडी दी गई और कितने आवास बनकर तैयार हैं और कितने बनने वाले हंै इसकी भी पूरी जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने आवास निर्माण में खराब सामान के उपयोग का भी आरोप लगाया और इसकी जांच करवाने की मांग की है।

Story Loader