
Surat/ मां-बेटी अपार्टमेंट की लिफ्ट में फंसी, दमकल जवानों किया रेस्क्यू
सूरत. रांदेर क्षेत्र में एक अपार्टमेंट की लिफ्ट बिगड़ने से मां-बेटी अंदर फंस गई। दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों का रेस्क्यू किया। मां-बेटी के सुरक्षित बाहर निकलने पर सभी ने राहत की सांस ली।
दमकल विभाग के मुताबिक हादसा सोमवार शाम पालनपुर-कैनाल रोड की ओमकार रेजिडेंसी में हुआ। अपार्टमेंट में रहने वाली तृप्ति घेरिया नाम की महिला पुत्री दीप्ति के साथ लिफ्ट में सवार हुए थे, तभी लिफ्ट पांचवी मंजिल पर अटक गई। मां-बेटी का दम घुटने लगा और वे चिल्लाने लगीं। मां-बेटी की आवाज सुनकर अपार्टमेंट के निवासी दौड़कर आए, लेकिन वे मां-बेटी को लिफ्ट से निकालने में विफल रहे। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर मां-बेटी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जब तक मां-बेटी लिफ्ट में फंसी थी, सभी की सांसे अटकी रहीं। दोनों के सुरक्षित निकलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली।
पालनपुर-कैनाल रोड पर ओमकार रेजिडेंसी की घटना
पालनपुर-कैनाल रोड पर ओमकार रेजिडेंसी की घटना
Published on:
30 May 2023 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
