
MURDER MYSTERY : शराब माफिया कालू की हत्या के मास्टर माइंड अजय की तलाश
सूरत. शराब माफिया (बूटलेगर) कालू की हत्या के मामले में रविवार रात पांच हमलावरों के पकड़े जाने के बाद अब पुलिस ने हमले के मास्टर माइंड शातिर अजय उर्फ अज्जू की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस का दावा है कि कालू की हत्या गणेश वाघ पर हुए हमले की रंजिश में की गई। लेकिन कालू से रंगदारी वसूलने के प्रयास समेत अन्य कारणों की भी चर्चा है।
मामले की जांच कर रहे डिंडोली थाना प्रभारी एच.एम.चौहाण ने बताया कि रविवार देर रात क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े गए पांडेसरा कर्मयोगी सोसायटी निवासी किरण उर्फ माया ठाकरे (20), गुरुमुख सिंह सरदार (19), सन्नी उर्फ किशन पाटिल (19), श्रीरामनगर निवासी अक्षय पाटिल (19) व खटोदरा पंचशीलनगर निवासी राकेश भामरे उर्फ राकिया (21) को हिरासत में लिया गया हैं। साथ ही इन कोविड-19 की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
इनकी जांच रिर्पोट मिलने के बाद गिरफ्तारी और फिर आगे रिमांड की प्रक्रिया की जाएगी। इनसे पूछताछ में पता चला है कि हत्या की साजिश अज्जु उर्फ अजय सिरसाठ ने रची थी। घटना से दो दिन पूर्व ही भीमनगर में ही शराब का अवैध कारोबार करने वाले गणेश वाघ पर जानलेवा हमला हुआ था। गणेश और कालू के बीच वर्चस्व को लेकर रंजिश चल रही थी।
गणेश भीमनगर में बैठा था। उस दौरान अतुल, मुबारक व पच्चीस नाम के तीन युवक आए और उससे कहा कि ‘आजकल बड़ा डॉन बन कर घूम रहा है’ फिर चाकू से उस पर हमला कर फरार हो गए थे। गणेश अजय उर्फ अज्जू का मित्र हैं। शातिर अजय के खिलाफ हत्या, चेन स्नैचिंग समेत एक दर्जन मामले दर्ज हो चुके हैं। वह पूर्व में कालू के साथ ही काम करता था।
कालू उसकी मदद करता था। लेकिन साल भर पूर्व दोनों में किसी बात को लेकर विवाद होने पर उसने अपनी राह बदल दी थी। उसने गणेश से करीबी बढ़ा दी थी। उसे इस हमले के पीछे कालू का हाथ होने की आशंका थी। कालू से बदला लेने के लिए उसने उन्हें अपने साथ मिलाया। इसके अलावा उसने रूपेश मराठे, पवन, शिवम व एक-दो अन्य लोग भी थे।
साजिश के तहत वे हथियार लेकर दुपहिया वाहनों से डिंडोली ब्रिज के नीचे पहुंचे, वहां घात लगाई। रात ग्यारह बजे कार से जब कालू घर लौटा तो उसका पीछा किया। घर के सामने कार रूकते ही उस पर हमला कर दिया। कार को घेर कर चाकू-तलवार व अन्य हथियारों से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। कालू किसी तरह कार से निकल कर घर की तरफ भागा। उन्होंने पीछा कर घर की दहलीज पर ही उस पर वार किए और वह वहीं ढेर हो गया। हमले के सभी वहां से भाग निकले थे।
रंगदारी के लिए जेल से दी गई सुपारी
कालू से प्रवीण राउत गिरोह द्वारा रंगदारी वसूलने के विवाद में उसकी हत्या की भी चर्चा है। बताया जाता है कि राउत गिरोह के सुभाष मालिया, राहुल अपार्टमेंट आदि लोगों द्वारा दो लाख रुपए की मांग की जा रही थी। मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने जेल से ही कालू की हत्या की सुपारी दी थी।
इन चर्चाओं को लेकर पुलिस का कहना है कि मृतक की दुश्मनी तो कई लोगों से थी। लेकिन अभी तक की जांच में और कोई कारण सामने नहीं आया है। मास्टर माइंड अजय और उसके फरार साथियों की खोजबिन जारी हैं। उनके पकड़े जाने पर स्थिती स्पष्ट होगी।
Published on:
08 Jun 2020 09:21 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
