
Patrika
सूरत. पारिवारिक विवाद को लेकर हुए झगड़े में बदला लेने के लिए भाभी के नाम का फेक फेसबुक अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो अपलोड करने के आरोप में साइबर क्राइम पुलिस ने मुंबई से ननद को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक सूरत निवासी विवाहिता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि किसी ने उसके नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया और उस पर अश्लील फोटो अपलोड कर उसे बदनाम किया जा रहा है। मामला दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान टेक्निकल सर्वेलेंस के जरिए पुलिस ने फेक अकाउंट बनाने वाली युवती भूरी उर्फ मेघा लक्ष्मण देवराम आहिरे की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि मुंबई निवासी भूरी उर्फ मेघा विवाहिता की ननद है। विवाहिता का ससुरा वालों से झगड़ा चल रहा है और उसने फैमिली कोर्ट में शिकायत भी कर रखी है। पारिवारिक विवाद के दौरान ननद-भाभी का कई बार झगड़ा हुआ था। उसने बदला लेने के लिए भाभी के नाम से फेसबुक पर फेक अकाउंट बनाया और अश्लील फोटो के साथ भाभी का फोटो अपलोड कर उसे बदनाम करने ृका प्रयास कर रही थी।
Published on:
28 Dec 2019 10:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
