
narmada bridge bharuch narmada maiya bridge bharuch
भरुच. भरुच में नर्मदा नदी पर अंग्रेजों के बनाए 140 वर्ष पुराने गोल्डन ब्रिज पर वाहनों का दबाव बढऩे के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने वर्ष 2015 में नए बनने वाले फोर लेन नर्मदा मैय्या ब्रिज का भूमिपूजन किया था। इस ब्रिज का निर्माण पूरा हो चुका हैं, लेकिन उद्घाटन पर पेंच फंसा है।
पूर्ण रूप से तैयार होने के बाद भी ब्रिज का लोकार्पण नहीं किए जाने से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। इस बात को लेकर विवाद हो गया है। ब्रिज के उद्घाटन को लेकर यूथ कांग्रेस ने गुरुवार को जमकर हंगामा मचाया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
यूथ कांग्रेस के प्रमुख शेरखान पठाण कार्यकर्ताओं के साथ ब्रिज का निरीक्षण करने पहुंचे तो पहले ही मौजूद पुलिस के जवानों ने उन्हें रोक लिया व विरोध करने पर गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि ब्रिज को जल्द खोला नही गया तो यूथ कांग्रेस की ओर से दस दिन में पुल को खोल दिया जाएगा।
जानकारी के अनुसार पांच साल के बाद ब्रिज का निर्माण कार्य पूरा किया गया, लेकिन पुराने नेशनल हाइवे नंबर आठ पर एक तरफ का हिस्सा बनाना बाकी रह गया है। भरुच की ओर जाने वाले मार्ग का हिस्सा पूरा होने के बाद लोकार्पण कर दिया गया।
Published on:
18 Jun 2021 07:30 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
