24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजान में 16 नवम्बर को दो गाडिय़ों को अस्थाई ठहराव

पारसियों के त्योहार को लेकर व्यवस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Sanjeev Kumar Singh

•

Updated: 21 Oct 2018, 10:02 PM IST

surat photo

संजान में 16 नवम्बर को दो गाडिय़ों को अस्थाई ठहराव

सूरत.

पश्चिम रेलवे ने मुम्बई-अहमदाबाद गुजरात एक्सप्रेस और सूरत-मुम्बई फ्लाइंग रानी को पारसियों के मुख्य त्योहार पर संजान में १६ नवम्बर को अतिरिक्त ठहराव दिया है। दोनों ट्रेन हर साल पारसियों के त्योहार पर लिए यहां रोकी जाती हैं। इस दिन संजान पहुंचने वाले लोगों की संख्या लाखों में होती है।


पारसी करीब पांच सौ साल पहले ईरान से मुम्बई के निकट संजान गांव आए थे। माना जाता है कि भारत में विभिन्न शहरों में फैले पारसी समुदाय के लोग यहीं से अलग-अलग जगह स्थाई हुए। संजान पारसी समुदाय के लिए तीर्थ स्थली से कम नहीं है। हर साल १६ नवम्बर को यहां मेले जैसा माहौल रहता है। इस दिन दूसरे शहरों और विदेशों से संजान आने वाले पारसियों की संख्या काफी रहती है। इसलिए संजान में दो ट्रेनों को एक दिन के लिए ठहराव दिया गया है।

पश्चिम एक्सप्रेस चंडीगढ़ और कालका के बीच रद्द, नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के लिए 25 से 29 तक ब्लॉक

सूरत. उत्तर रेलवे के अम्बाला-कालका रेल खंड के कालका स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण पश्चिम रेलवे की दो गाडिय़ां आंशिक रूप से रद्द रहेंगी।
रेल अधिकारियों ने बताया कि कालका स्टेशन (ब्रॉडगेज) पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इसके कारण पश्चिम रेलवे की एक जोड़ी गाडिय़ां चंडीगढ़ और कालका रेलवे स्टेशन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेंगी। बांद्रा टर्मिनस से रवाना होने वाली 22925 बांद्रा टर्मिनस-कालका एक्सप्रेस 25 से 29 अक्टूबर तक चंडीगढ़ और कालका स्टेशन के बीच रद्द रहेगी। इसी तरह कालका से रवाना होने वाली 22926 कालका-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 26 से 31 अक्टूबर तक कालका और चंडीगढ़ स्टेशन के बीच रद्द रहेगी।



मोबाइल एप्लिकेशन पर सट्टा खेलते हुए दो जने पकड़े गए

सूरत. मोबाइल फोन पर अलग-अलग एप्लिकेशन के जरिए क्रिकेट, टेनिस मैच तथा होर्स रेसिंग पर सट्टा खेलते हुए क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो जनों को धर दबोचा। उनसे 1.30 लाख रुपए नकद तथा तीन मोबाइल फोन जब्त किए गए।


पुलिस के मुताबिक पकड़े गए अभियुक्तों का नाम रांदेर शत्रुंजय टावर निवासी निशित उर्फ पिंटो रमेेश संघवी और कतारगाम दरवाजा पारस सोसायटी निवासी मुकेश शांतिलाल शाह है। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उन्हें महिधरपुरा हीरा बाजार से पकड़ा गया। तलाशी में उनके पास 1.30 लाख रुपए तथा तीन मोबाइल फोन बरामद हुए।

पुलिस ने बताया कि दोनों ने मोबाइल फोन में सट्टा बेटिंग के लिए प्रचलित बेट फॉर विन, डॉलरेक्स, बजर 365 जैसी एप्लिकेशन डाउनलोड कर रखी थीं और जिगर कोठारी नाम के बुकी के संपर्क में रह कर सट्टा खेलते और खिलाते थे। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग