सूरत. गुजरात चौरसिया समाज, सूरत की ओर से खटोदरा जीआइडीसी के एसएमसी कम्युनिटी हॉल में रविवार को नागपंचमी उत्सव के साथ महा अधिवेशन का आयोजन किया जाएगा। अध्यक्ष उमेश चौरसिया ने बताया कि कार्यक्रम सुबह दस बजे शुरु होगा। इसमें सूरत के अलावा अहमदाबाद, वड़ोदरा, बारडोली, व्यारा, कीम, सायण, सिलवासा और वापी के समाज बंधु शामिल होंगे। महामंत्री मनोज चौरसिया, सदस्य जनार्दन चौरसिया, धर्मेन्द्र चौरसिया, मुकेश चौरसिया, रंगलाल चौरसिया, अजीत चौरसिया, देवेन्द्र चौरसिया समेत अन्य कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे हैं।