पुलिस सूत्रों के मुताबिक किशोरी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। वह आठ महीने पहले राजस्थान गई थी। वहां उसकी सहेली ने सोशल मीडिया पर उसकी आइडी बनाई थी। उसे बिट्टू उर्फ अमन की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जो उसने एक्सेप्ट कर ली। दोनों के बीच चैटिंग और फोन पर बातचीत हुई। बिट्टू उधना क्षेत्र में रहता था। दोनों के बीच मुलाकातें भी होने लगीं। मार्च में बिट्टू ने सोशल मीडिया पर अपलोड उसके फोटो को मॉर्फ कर अश्लील फोटो तैयार किए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। वह उस पर शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा। ऐसा नहीं करने पर इसने उसके अश्लील फोटो वायरल करने और उसके पिता को भेजने की धमकी दी। उसने मोटर साइकिल पर उसे अलग अलग स्थानों पर ले जाकर दो-तीन बार बलात्कार किया। बिट्टू के बाद उसके मित्रों अजय उर्फ अज्जू, साहिल और दो अन्य भी इसी तरह उसे ब्लैकमेल करने लगे। वह भी फोन कर उसे घर से बाहर बुलाते और मोटर साइकिल पर किसी परिचित के कार्यालय या कमरे समेत अलग-अलग जगह ले जाते तथा बलात्कार करने के बाद वापस छोड़ जाते थे।