5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरी व लूट के इरादे से गांव में घुसे दो को लोगों ने पकड़ा

- सरसाणा में चड्डी बनियान धारी गिरोह का आतंक

2 min read
Google source verification
file

चोरी व लूट के इरादे से गांव में घुसे दो को लोगों ने पकड़ा

सूरत. खटोदरा थानाक्षेत्र के सुदूर सरसाणा गांव में चोरी व लूट के इरादे से घुसे चड्डी बनियान धारी गिरोह के दो जनों को लोगो ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शहर के दक्षिणी छोर पर स्थित सरसाणा गांव में अनंत चर्तुदशी के दिन चोरी हुई थी।

गांव में घुसे चोर माता के मंदिर से दानपेटी तोड़ कर नकदी चुरा कर ले गए थे। उसके बाद से गांव के लोग सतर्क हो गए थे। युवाओं ने पहरेदारी शुरू कर दी थी। रविवार तडक़े चड्डी बनियानधारी (आदिवासी) गिरोह के कुछ लोग चोरी व लूट के इरादे से गांव में दाखिल हुए। उन्होंने कुछ घरों के निशाना बनाने का प्रयास किया तो लोगो को भनक लग गई।

सुबह चार बजे लोग घरों से निकलने और उनमें से दो जनों को पकड़ लिया। उनके गिरोह के अन्य लोग भाग निकले। बाद में लोगो ने उन्हें खटोदरा पुलिस के हवाले कर दिया। खटोदरा पुलिस का कहना है कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उनसे उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

सीसी टीवी फुटेज वायरल
इस घटना की सीसी टीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वॉयरल हो गई है। जिसमें चोरी करने के लिए आए गिरोह का एक जना भागता हुआ नजर आता है। उसके पीछे लाठियां लिए कुछ युवा भागते है। कुछ युवा आगे बढ़ जाते है तभी दूसरी गली से गिरोह के दो और युवक निकलते है। वे विपरीत दिशा में भागते है। कुछ युवा उनके पीछे लग जाते है।

जाली नोटों के मामले में वांछित गिरफ्तार

सूरत. साल भर पूर्व कापोद्रा में पकड़े गए१.३० लाख रुपए के जाली नोट मामले लंबे समय से फरार चल रहे शातिर अशोक रेलिया को क्राइम ब्रांच ने भरुच एसओजी से हिरासत लिया है। क्राइम ब्रांच के मुताबिक बोटाद निवासी अशोक रेलिया (39) व उसकी पत्नी के खिलाफ बोटाद में हत्या का मामला दर्ज हुआ था।

इस मामले में समझौते के १५ लाख रुपए चुकाने के लिए उसने जाली नोट प्रिंट कर बाजार में भुनाना शुरू किया था। गत वर्ष उसके दो साथियों से कापोद्रा में एसओजी पुलिस ने १.३० लाख रुपए के जाली नोट बरामद किए थे। उस दौरान अशोक फरार हो गया था। कुछ समय पूर्व भरुच एसओजी ने उसे नेत्रंग के निकट ७० लाख ५० हजार रुपए के जाली नोट व चार पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। भरुच पुलिस के पूछताछ पूरी होने पर क्राइम ब्रांच ने सोमवार रात उसे हिरासत में लिया। मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने उसे अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है।