18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ACTION : पेन सिगरेट और वेब हुक्का की बिक्री पर पुलिस ने आंखे तरेरी

- एसओजी ने 108 बॉक्स जब्त कर थोक व्यापारी को किया गिरफ्तार - SOG seized 108 boxes and arrested wholesaler

2 min read
Google source verification
ACTION : पेन सिगरेट और वेब हुक्का की बिक्री पर पुलिस ने आंखे तरेरी

ACTION : पेन सिगरेट और वेब हुक्का की बिक्री पर पुलिस ने आंखे तरेरी

सूरत. शहर में प्रतिबंधित पेन सिगरेट (ई-सिगरेट) और वेब हुक्का (ई-हुक्का) की अवैध बिक्री को लेकर शनिवार को पत्रिका में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) पुलिस की टीम ने सोमवार को अठवालाइन्स थानाक्षेत्र में तंबाकू के एक थोक विक्रेता के यहां छापा मार कार्रवाई की।

पुलिस ने ई-सिगरेट व ई हुक्का के 108 बॉक्स जब्त कर एक जनें को गिरफ्तार किया। जब्त किए गए सामान की कीमत 54 हजार रुपए बताई गई है। मामले की जांच कर रहे पुलिस उप निरीक्षक आरआर सुवेरा ने बताया कि भागा तलाव पाणी नी भीत निवासी खुशाल धमाणी अवैध रूप से प्रतिबंधित ई सिगरेट की थोक बिक्री करता था।

वह अपने घर की पहली मंजिल पर स्थित जय अंबे तंबाकू स्टोर चलाता है। तंबाकू के थोक कारोबार की आड़ में वह उसके यहां आने वाले पान की दुकान वालों व तंबाकू उत्पादों की फुटकर बिक्री करने वाले को ई-सिगरेट भी बेचता था। छानबीन के दौरान उसके बारे में जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने सोमवार को छापा मारा।

READ MORE : Addiction : शहर में पसरने लगा पेन सिगरेट और वेब-हुक्का

उसके स्टोर में छिपा कर रखे गए 108 बॉक्स बरामद हुए। इन बॉक्स में अलग अलग साइज व कंपनी की ई सिगरेट व ई हुक्कों के अलावा चार्जर, विभिन्न फ्लेवर की बोतलें भी बरामद हुई है। पुलिस ने इस संबंध में अठवालाइन्स पुलिस थाने में उसके खिलाफ ई सिगरेट प्रतिबंध अधिनियम 2019 की धारा 4,6 के तहत मामला दर्ज कर किया है।

मुंबई से लाता था :

पुलिस पूछताछ में खुशाल धमाणी ने बताया कि वह प्रतिबंधित ई सिगरेट व हुक्का मुंबई से चोरी छिपे सूरत लाता था और उसकी बिक्री करता था। पुलिस उसके मुंबई के संपर्को के बारे में विस्तृत पूछताछ कर रही है।