11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ महाव्रत की तैयारियां

शहर में महिला संगठनों की ओर से होने लगे आयोजन
2 min read
Google source verification
patrika

करवा चौथ महाव्रत की तैयारियां

सूरत. महिलाओं के मुख्य त्योहार करवा चौथ महाव्रत की तैयारियां शहर में जोर-शोर से होने लगी है। वहीं, इस सिलसिले में विभिन्न महिला संगठनों की ओर से मनोरंजक आयोजन भी होने लगे है। करवा चौथ महाव्रत का आयोजन कार्तिक कृष्ण चतुर्थी 27 अक्टूबर को धूमधाम से किया जाएगा।
दाम्पत्य जीवन सुख, समृद्ध और चिरकाल रखने की कामना के साथ करवा चौथ महाव्रत शनिवार को मनाया जाएगा। इस दौरान महिलाएं सुबह से ही शिव-पार्वती की पूजा, सत्यवान-सावित्री की कथा समेत विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेगी। महाव्रत से पूर्व शहर में विभिन्न महिला संगठनों की ओर से ऐसे ही आयोजन होने लगे हैं व कई आयोजन अगले दिनों में आयोजित किए जाएंगे।


नाचे-गाए, खुशी मनाए


करवा चौथ महाव्रत के उपलक्ष में अग्रवाल समाज, परवत पाटिया महिला इकाई की ओर से करवा चौथ उत्सव का आयोजन मंगलवार दोपहर क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में किया गया। इस मौके पर इकाई सदस्य महिलाओं ने सज-धजकर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
वहीं, ड्रीम हेरीटेज परिवार की ओर से करवा चौथ पार्टी का आयोजन मंगलवार दोपहर वेसू के ड्रीम हेरीटेज अपार्टमेंट में किया गया। इसमें फंताक्षरी विद डांस, रैम्पवॉक, गेम आदि आयोजन हुए। इनमें रचना हेतमसरिया, कीर्ति खेतान, बिन्दू, ज्योति आदि सक्रिय थी।


दो दिवसीय उत्सव होगा


सोनीपत समाज महिला इकाई की ओर से करवा चौथ महाव्रत के उपलक्ष में दो दिवसीय उत्सव का आयोजन भटार के श्रीराम मंदिर एसी हॉल में 26 अक्टूबर से किया जाएगा। इसमें शुक्रवार दोपहर तीन बजे से मेहंदी, संगीत, नृत्य व मनोरंजक कार्यक्रम होंगे और शनिवार दोपहर तीन बजे से विभिन्न आयोजनों के साथ सामूहिक पूजा की जाएगी।


मेहंदी सेलिब्रेशन 26 को


पंजाबी समाज महिला इकाई की ओर से करवा चौथ मेहंदी सेलिब्रेशन का आयोजन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। उत्सव भटार में मां वैष्णोशक्तिधाम में शाम चार बजे से होगा और इसमें अंताक्षरी, गेम्स, बेस्ट ड्रेस, मिस करवा चौथ आदि के आयोजन होंगे और 27 को शाम चार बजे पार्ले पोइंट के राधाकृष्ण मंदिर में सामूहिक पूजा होगी।
वहीं, मेहंदी सेलिब्रेशन का अन्य आयोजन करवा चौथ के उपलक्ष में शुक्रवार दोपहर एक बजे से न्यू सिटीलाइट में मेगा बैंक्वेंट हॉल में किया जाएगा। इस दौरान थीम आधारित उत्सव में कई महिला संगठनों की सदस्य महिलाएं गाउन ड्रेसकोड में भाग लेगी। उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी महिलाओं की ओर से दी जाएगी।