
बैल पर एसिड डालकर हत्या की कोशिश
दमण. दमण के भीमपोर औद्योगिक क्षेत्र में ध्रुव मोटर्स के पीछे एक बैल को एसिड डालकर जलाए जाने का मामला सामने आया है। इससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। दमण गौरक्षा मंच के प्रमुख ने इस संबंध में कडैया थाना प्रभारी सोहिल जीवाणी को लिखित में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया कि भीमपोर औद्योगिक क्षेत्र में एक गौवंश पर एसिड डालकर उसकी हत्या करने की कोशिश की गई है। गौ रक्षकों ने बैल को गौशाला में स्थानांतरित कर उसका प्राथमिक उपचार किया है।
गणित एवं विज्ञान शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित
दमण. शिक्षा विभाग द्वारा प्राथमिक एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान के शिक्षकों के लिए मरवड़ के सरकारी विद्यालय में 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
जिला पंचायत के सहायक शिक्षा निदेशक चिमन पटेल ने बताया कि जिला पंचायत द्वारा संचालित प्राथमिक एवं उच्चतर प्राथमिक विद्यालय के गणित एवं विज्ञान शिक्षकों के लिए 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। वलसाड़ तालीम भवन से आए मास्टर ट्रेनर शिक्षकों को प्रशिक्षण दे रहे हैं, जो बुधवार तक जारी रहेगा। सोमवार को सरकारी विद्यालयों से गणित एवं विज्ञान के 20 एवं सीबीएसइ के10 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया।
Updated on:
12 Feb 2019 07:55 pm
Published on:
12 Feb 2019 07:55 pm
