14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुद से दो साल बड़ी विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

- पहले से शादी शुदा युवक ने एक बार गर्भपात करवाया और दुबारा गर्भ रहने पर छोड़ दिया

2 min read
Google source verification
file

खुद से दो साल बड़ी विवाहिता को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

सूरत. अमरोली थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा युवक ने एक विवाहित महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया और गर्भपात भी करवाया। दोबारा गर्भवती होने पर उसने शादी से इनकार कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक मोटा वराछा धर्मनंदन रॉ हाउस निवासी सावन पटेल (28) ने ३० वर्षीय महिला के साथ धोखाधड़ी की। पहले से शादीशुदा सावन ने उम्र में दो साल बड़ी विवाहिता महिला को प्रेम जाल में फंसाया और अपनी पत्नी को तलाक देकर उससे शादी करने का झांसा दिया। उसने कई बार उसके साथ बलात्कार किया।

गर्भवती होने पर गर्भपात करवाया। महिला फिर गर्भवती हुई तो उसने शादी से इनकार कर दिया। महिला ने अमरोली थाने में सावन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने बताया कि सावन पटेल फरार है। उसकी खोज की जा रही है।


किशोर ने किया बालिका से बलात्कार का प्रयास


सूरत. सरथाणा क्षेत्र में एक श्रमिक परिवार के किशोर द्वारा बारह साल की बच्ची से बलात्कार के प्रयास का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मतुाबिक आरोपित सोलह वर्षीय किशोर मंगलवार रात पडोस में रहने वाले श्रमिक परिवार के झोपड़े में घुस गया था।

कपड़े निकाल कर बाहर साल की बच्ची के साथ उसके बिस्तर में सो गया था। रात तीन बजे इस बारे में परिजनों को पता चलने पर उन्होंने किशोर के अभिभावकों के शिकायत की और सरथाणा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई।

अमूल की फ्रेंचाइजी के बहाने ठगी


सूरत. अमूल की फ्रेंचाइजी दिलवाने के बहाने अडाजण के एक युवक के साथ ४.७९ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक अजय मेहरा नाम के किसी व्यक्ति ने अडाजण वल्लभ सृष्टि निवासी अनिल गुप्ता के साथ ठगी की। १९ सितम्बर को अजय ने फोन पर अनिल से संपर्क कर उसे अमूल की फ्रेंचाइजी दिलवाने का झांसा देकर भरोसे में लिया और उससे रुपए ऐंठ लिए।