5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SIOCIAL PRIDE NEWS: दो दिन में 25 स्थलों पर जुटेंगे सैकड़ों रक्तदाता और करेंगे रक्तदान

श्रीसाधुमार्गी जैन संघ की महत्तम महोत्सव आयोजन समिति की ओर से 15 व 16 अक्टूबर को दो दिवसीय रक्तदानम् कार्यक्रम का आयोजन

2 min read
Google source verification
SIOCIAL PRIDE NEWS: दो दिन में 25 स्थलों पर जुटेंगे सैकड़ों रक्तदाता और करेंगे रक्तदान

SIOCIAL PRIDE NEWS: दो दिन में 25 स्थलों पर जुटेंगे सैकड़ों रक्तदाता और करेंगे रक्तदान

सूरत. आचार्य नानेश की 23वीं पुण्य स्मृति दिवस व आचार्य रामेश के पदारोहण दिवस के उपलक्ष में श्रीसाधुमार्गी जैन संघ की महत्तम महोत्सव आयोजन समिति की ओर से 15 व 16 अक्टूबर को दो दिवसीय रक्तदानम् कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आयोजक समिति की ओर से शहर में इन दो दिनों में कुल 25 स्थलों पर रक्तदान शिविर के आयोजन किए जाएंगे और इनमें सैकड़ों रक्तदाता रक्तदान कर सामाजिक सरोकार को बढ़ावा देंगे।
आयोजक समिति ने बताया कि रक्तदानम् कार्यक्रम के दौरान पहले दिन शनिवार को सूरत कपड़ा मंडी के रिजेंट टेक्सटाइल मार्केट, महावीर टेक्सटाइल मार्केट, राधाकृष्ण टेक्सटाइल मार्केट, ग्लोबल टेक्सटाइल मार्केट व डायमंड विलेज परिसर पांच स्थलों पर शहर के विभिन्न ब्लड बैंक टीमों के सहयोग से रक्तदान शिविर के आयोजन किए जाएंगे। इसके बाद अगले दिन रविवार को सुबह नौ बजे से शहर के 20 स्थलों पर रक्तदान शिविर के आयोजन श्रीसाधुमार्गी जैन संघ की महत्तम महोत्सव आयोजन समिति की ओर से किए जाएंगे। इन स्थलों में न्यू सिविल रोड व परवत पाटिया स्थित समता भवन, अमरोली में महावीर भवन, भटार में स्वस्तिक पार्क, अलथान में सेंटोसा हाइट्स, सुमनत अमृत सोसायटी, वेसू में सेलिब्रिटी ग्रीन, नंदनवन-2, जॉली रेजिडेंसी, पोद्दार रेजिडेंसी, हिना बंगलो, कैपिटल ग्रीन, पुण्यभूमि सोसायटी, सुमन शैल, परवत पाटिया में ब्रजभूमि सोसायटी, पुणागांव में सारथी हाइट्स, पलसाणा ने शिवम हॉस्पिटल, कीम में सिल्वर प्लाजा, वेडरोड में जैन स्थानक व भेस्तान में श्री स्थानकवासी जैन श्रावक संघ परिसर शामिल है।

तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा की शुरुआत

सूरत. शहर में वेसू स्थित हैप्पी एक्सीलेंसिया सोसायटी में तीन दिवसीय श्रीकृष्ण कथा की शुरुआत शनिवार से की गई। सोसायटी के बैंक्वेंट हॉल में आयोजित कथा में व्यासपीठ से श्रीधाम वृन्दावन के संजीवकृष्ण ठाकुर ने पहले दिन मंगल पाठ, भगवान व्यास पूजन, देव आराधना एवं पितृदेवों के स्मरण के साथ सत्संग महिमा का बखान श्रद्धालुओं के समक्ष किया।

आज मनाएंगे विजयादशमी उत्सव

सूरत. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केशव नगर शिवाजी भाग की ओर से विजयादशमी उत्सव रविवार शाम परवत पाटिया में मॉडलटाउन के पीछे प्रांगण में मनाया जाएगा। इस अवसर पर संघ के सैकड़ों स्वयंसेवक पथ संचलन में भाग लेंगे और शस्त्र पूजन का आयोजन भी किया जाएगा।