सूरत. वेसू के अग्रवाल विद्या विहार में बार-बार मच्छरों की ब्रीडिंग मिलने पर मनपा प्रशासन ने जुर्माना ठोकने के साथ ही दोबारा खामी पाए जाने पर स्कूल सील करने की चेतावनी दी है। मनपा टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपए का जुर्माना ठोका। इससे पहले भी मनपा टीम को यहां मच्छरों की ब्रीडिंग मिली थी। उस समय स्कूल प्रशासन पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया था।