5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT DAYRI: चले प्रार्थना सभा के दौर, मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

-मनाया क्रिसमस डे

2 min read
Google source verification
SURAT DAYRI: चले प्रार्थना सभा के दौर, मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

SURAT DAYRI: चले प्रार्थना सभा के दौर, मना प्रभु यीशु का जन्मोत्सव

सूरत. सूरत समेत दक्षिण गुजरात में ईसाई समुदाय ने शुक्रवार को प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के मौके पर सुबह-दोपहर व शाम अलग-अलग सत्र में प्रार्थना सभा आयोजित की और घरों में क्रिसमस ट्री सजाकर प्रभु यीशू मसीह का जन्मोत्सव मनाया। इस दौरान घरों में सांता क्लॉज बने घर के बड़े सदस्यों ने बच्चों व अन्य के साथ खुशियां भी बांटी।
क्रिसमस डे के अवसर पर गुरुवार देर शाम शहर के चौक बाजार, मुगलीसरा, नानपुरा, अठवालाइंस, सिटीलाइट नहर, भेस्तान आदि क्षेत्रों के गिरजाघरों में कोविड-19 की गाइडलाइन के मुताबिक प्रार्थना सभा का आयोजन किया। रात्रि कफ्र्यू की वजह से मध्यरात्रि गिरजाघरों में प्रभु यीशू के जन्मोत्सव मौके पर किसी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया। इसके बाद शुक्रवार सुबह शहर के सभी गिरजाघरों में एक-एक घंटे की प्रार्थना सभा नौ बजे से आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने प्रभु यीशू मसीह और मरियम मां को याद किया और बाद में एक-दूसरे को जन्मोत्सव की बधाइयां दी। वहीं, घरों में भी क्रिसमस ट्री की सजावट लोगों ने की और घर के बड़े-बुजुर्गों ने सांता क्लॉज बनकर बच्चों को टॉफी, खिलौने और उपहार बांटें।

श्रीमद्भागवत गीता के हुए पाठ


सूरत. मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी गीता जयंती व सद्गुरु स्वामी बसंतराम महाराज की पुण्यतिथि के उपलक्ष में शुक्रवार सुबह सिटीलाइट के प्रेमप्रकाश आश्रम में श्रीमद्भागवत गीता के पाठ का कार्यक्रम आयोजित किया गया। आश्रम में स्वामी ब्रह्मानंद शास्त्री के सानिध्य में 21 विद्वान ब्राह्मणों ने श्रीमद्भागवत गीता के पाठ में भाग लिया। इस दौरान सिंधी समाज के कई अनुयायी भी प्रेमप्रकाश आश्रम परिसर में मौजूद रहे।

मनाई गीता जयंती


सूरत. वेसू के टाइम्स स्कवेयर स्थित श्री श्रीगौर राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को गीता जयंती व मोक्षदा एकादशी मनाई गई। इस दौरान वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने सुरेश प्रभु व पद्मावती माता के सानिध्य में भगवदगीता के अखंड पाठ के आयोजन में भाग लिया।