12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: सिख पंथ के 9वें गुरु श्रीतेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व मनाया

सूरत में भी अलग-अलग संगठनों के साथ गुरु श्रीतेगबहादुर का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है और इस दौरान गुरु महाराज व उनके परिवार के द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की गाथा व सामाजिक संदेशों की जानकारी दी

3 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: सिख पंथ के 9वें गुरु श्रीतेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व मनाया

SURAT NEWS DAYRI: सिख पंथ के 9वें गुरु श्रीतेगबहादुर का 400वां प्रकाश पर्व मनाया

सूरत. राष्ट्रीय सिख संगत की ओर से सिख पंथ के 9वें गुरु श्रीतेगबहादुर का 400वां प्रकाश वर्ष पूरे देश में इन दिनों मनाया जा रहा है। सूरत में भी अलग-अलग संगठनों के साथ गुरु श्रीतेगबहादुर का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है और इस दौरान गुरु महाराज व उनके परिवार के द्वारा सनातन धर्म की रक्षा के लिए दिए गए बलिदान की गाथा व सामाजिक संदेशों की जानकारी दी गई। प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के रामनगर स्थित लेसुड़ी में अखंड पाठसाहिब के द्वारा गुरुजी के बलिदान को याद कर श्रद्धांजलि दी गई और शाम को टेऊंराम आश्रम में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं, रविवार को सिटीलाइट के तेरापंथ भवन, प्रेमप्रकाश आश्रम, आनंदमहल रोड स्थित रॉयल रेजिडेंसी में आयोजित कार्यक्रमों में अमृतसर से आए मनजीसिंह ने कीर्तन की प्रस्तुति दी। इस दौरान राष्ट्रीय सिख संगत के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष गुरुबचन मोखा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महानगर इकाई के संघचालक सुरेश मास्टर, सुरेंद्र खुराना, सत्यदेव वर्मा, हरीश जगाजी, हितेश जैन, दीपक अफ्रीकावाला, अनिल गोपलानी, प्रताप तनवानी, हरेश खिलवानी, केशवदास, शोभाराम गुलाबवानी, हजारीमल विशनानी, मनहर बालचंदानी, भारतीय सिन्धु सभा के प्रताप गोपलाणी, सिमी जगवानी,पलक कृष्णाणी आदि मौजूद थे।


तेरापंथ किशोर मंडल को श्रेष्ठ मंडल का खिताब


सूरत. भीलवाड़ा में आचार्य महाश्रमण के सानिध्य में आयोजित तेरापंथ किशोर मंडल के दो दिवसीय 16वें राष्ट्रीय अधिवेशन में तेरापंथ किशोर मंडल, सूरत द्वारा वर्ष 2020-21 में किए गए कार्यों के लिए श्रेष्ठ किशोर मंडल का पुरस्कार मिला है। श्रेष्ठ किशोर मंडल के संयोजक मृदुल बैद, सहसंयोजक मयंक डागा व राहुल सालेचा, प्रभारी केयुर नांद्रेचा, जय जीरावला, संयम गांधी व सहप्रभारी अक्षय भंसाली व जीनियम मेहता आदि को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कोठारी, महामंत्री मनीष दफ्तरी, किशोर मंडल के राष्ट्रीय प्रभारी अर्पित नाहर समेत अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी है।

देशभर में दूसरा स्थान व टॉप टेन में शामिल


वहीं, तेरापंथ किशोर मंडल, परवत पाटिया ने भी भीलवाड़ा में आयोजित राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लिया है। इसमें ब्रेन फ्रिजा क्विज में मंडल के श्रेयांस गोलछा ने देशभर में दूसरा स्थान व गौरव सिसोदिया टॉप टेन में शामिल रहे। लहर शॉर्ट वीडिय़ो कम्पीटिशन व संस्कार क्षेत्र में मंडल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस दौरान मंडल के किशोरों के साथ तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष चंद्रप्रकाश परमार, मंत्री भरत जैन आदि भी मौजूद थे।

स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित


सूरत. मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा की ओर से मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सिटीलाइट क्षेत्र में किया गया। शिविर के दौरान 40 जनों की स्वास्थ्य जांच हड्डी, बाल व हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल माहेश्वरी, डॉ. विजय लाहौटी, डॉ दिनेश भूतड़ा ने की। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष प्रेरणा भाऊवाला, शाखा अध्यक्ष सोनाली मालपानी, सचिव समता जैन, कोषाध्यक्ष नीलम गोयल, अंजू केडिया, मीनू चौधरी, प्रियंका अग्रवाल समेत अन्य सदस्य मौजूद थी।