6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: विप्र फाउंडेशन महिला इकाई का विस्तार

विप्र फाउंडेशन सूरत महिला इकाई का विस्तार सारोली स्थित विप्र गौरव भवन में आयोजित समारोह में किया

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: विप्र फाउंडेशन महिला इकाई का विस्तार

SURAT NEWS DAYRI: विप्र फाउंडेशन महिला इकाई का विस्तार

सूरत. विप्र फाउंडेशन सूरत महिला इकाई का विस्तार शनिवार को सारोली स्थित विप्र गौरव भवन में आयोजित समारोह में किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुमन राजपुरोहित व इकाई अध्यक्ष रीमा शर्मा की मौजूदगी में उपाध्यक्ष बबीता पारीक, लता राजपुरोहित, संतोष गुर्जरगौड़, महामंत्री शोभा रुंथला, सचिव मीनाक्षी पारीक, मंत्री कुसुम शर्मा, ममता चोटिया, हेमलता आसोपा, एवं कैलाशदेवी गौड को बनाया है। वहीं, सरला रतावा व सुनीता झुंझुनोदिया को कोषाध्यक्ष, रेखा जोशी व तुलसी पालीवाल को संगठन मंत्री, ज्योति राजपुरोहित व शिवानी लाटा को सहसंगठन मंत्री, सुलोचना माटोलिया, भावना राजपुरोहित, निर्मला रिणवा, रुचि माटोलिया व आशा त्रिवेदी को प्रचार मंत्री बनाया है। इसके अलावा सांस्कृतिक मंत्री दीक्षा शर्मा, वीणा त्रिवेदी, धनवंतरी गौड़, प्रीति सारस्वत को बनाया है। कार्यकारिणी में 15 सदस्य महिलाएं भी शामिल की गई है।


सेंटर पर पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष


सूरत. भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रशांत कोराट शनिवार को सूरत आए और इस दौरान सिटीलाइट स्थित माहेश्वरी भवन में संचालित वैक्सीनेशन सेंटर की सेवा गतिविधि के बारे में जानकारी हासिल की। इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सूरज देसाई, सूरत महानगर अध्यक्ष भाविन टोपीवाला, महामंत्री पार्थ मंधानी, विवेक पटेल, यूथ फॉर गुजरात के जिग्नेश पाटिल, पार्षद रश्मि साबू, हिमांशु राओलजी, कैलाश सोलंकी, दीपेश पटेल, ब्रजेश उनड़कट, माहेश्वरी भवन समिति के सचिव सुरेश तोषनीवाल, उपाध्यक्ष नरेंद्र साबू, सहकोषाध्यक्ष जगदीश लाहोटी आदि मौजूद थे।

स्थापना दिवस पर ओपीडी की निशुल्क


सूरत. सेवा फाउंडेशन संचालित सेवा होस्पीटल में मरीजों की सुविधा के लिए संस्था के स्थापना दिवस के उपलक्ष में ओपीडी निशुल्क रखी गई है। सेवा फाउंडेशन के राजीव ओमर ने बताया कि 26 जून 2016 को संस्था का गठन मरीजों को सुरक्षित व सुगमत से अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस सेवा कार्य से प्रारम्भ किया गया था जो पांच साल में सेवा होस्पीटल की ओपीडी के साथ-साथ ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लेब, एक्सरे, सोनोग्राफी, सुजोक थेरेपी, आईसीयू, जनरल तथा स्पेशल वार्ड की सुविधा में परिवर्तित हो गया है। स्थापना दिवस के उपलक्ष में संस्था ने होस्पीटल में ओपीडी 30 जून तक निशुल्क रखी है।

व्हील चेयर वितरित


सूरत. श्रीश्याम प्रचार मंडल महिला इकाई की ओर से दिव्यांग जन के सहयोगार्थ व्हील चेयर वितरित की गई है। अमित सर्राफ के सहयोग से आयोजित व्हील चेयर वितरण कार्यक्रम के दौरान संस्थापक पूर्णमल अग्रवाल, अध्यक्ष संतोष गाडिया, सचिव शालु खदरिया, कोषाध्यक्ष प्रेमा गुप्ता, सुमन गाडिया आदि मौजूद थी।