5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: शिविर में स्वास्थ्य की जांच और किया रक्तदान

रोटरी क्लब सीफेस की ओर से बुधवार को कड़ोदरा के निकट तातीथैया स्थित प्रभाकर मिल प्रांगण में स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: शिविर में स्वास्थ्य की जांच और किया रक्तदान

SURAT NEWS DAYRI: शिविर में स्वास्थ्य की जांच और किया रक्तदान

सूरत. रोटरी क्लब सीफेस की ओर से बुधवार को कड़ोदरा के निकट तातीथैया स्थित प्रभाकर मिल प्रांगण में स्वास्थ्य जांच व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य जांच का लाभ लिया और रक्तदान किया। क्लब की सचिव मीनू पोद्दार ने बताया कि न्यू सिविल हॉस्पिटल टीम के सहयोग से आयोजित शिविर में डेढ़ सौ से ज्यादा ग्रामीणों व कर्मचारियों के उच्च रक्तचाप, मधुमेह आदि की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान जरुरतमंद मरीजों को दवा भी वितरित की गई। शिविर के दौरान 33 जनों ने रक्तदान किया। इस मौके पर संयुक्त पुलिस आयुक्त दिनेश परमार, विमल चौकसी, आनंद पोद्दार, विकास पोद्दार, साधना साबू, सविता आर्या समेत क्लब के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

सुदामा चरित्र से कथा की पूर्णाहुति


वेसू में श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति बुधवार को सुदामा चरित्र के वृतांत के साथ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। व्यासपीठ से आचार्य विनोद चतुर्वेदी ने कथा के सातवें अंतिम दिवस बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने दैत्य भोमासुर की कैद में शामिल सभी कन्याओं को मुक्त करवाया और उनसे विवाह किया। कथा वृतांत में राजा नृग की कथा में राजा को गौकृपा से गोदान भगवत प्राप्ति के बारे में बताया। अंत में सुदामा चरित्र का संपूर्ण वृतांत श्रद्धालुओं को सुनाया गया।

बुजुर्ग महिला को दी ट्राइसाइकिल


मारवाड़ी युवा मंच, जागृति शाखा की ओर से कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण योजना के तहत वृद्ध महिला को ट्राइसाइकिल दी गई है। शाखा अध्यक्ष समता जैन ने बताया कि इस मौके पर पार्षद दीपेश टंडेल, प्रेरणा भाऊवाला समेत अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

यूनिवर्सिटी परिसर में रोपे पौधे


अग्रवाल प्रगति ट्रस्ट की ओर से बुधवार सुबह पौधारोपण समारोह का आयोजन उधना-मगदल्ला रोड़ स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविदयालय परिसर स्थित जेपी डावर इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंफाॅर्मेशन साइंस एंड टेक्नोलॉजी संस्थान में किया गया। समारोह में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. किशोरसिंह चावड़ा, डॉ. पुष्पल देसाई समेत अन्य मेहमान मौजूद रहे। समारोह के दौरान एक सौ से ज्यादा पौधे लगाए गए। कैंपस में इंडोर पौधों के गमले भी रखे गए। इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्यों व पदाधिकारियों ने आमंत्रित मेहमानों का स्वागत-सम्मान किया गया।

प्रतीक व हर्ष केंद्रीय खेल मंत्री के हाथों सम्मानित


फिट इंडिया क्विज के दूसरे संस्करण में राज्य दौर में पहुंचने वाले सूरत के माहेश्वरी विद्यापीठ के प्रतीक सिंह और हर्ष भाऊवाला को केंद्रीय युवा मामले, खेल और सूचना-प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में देश के सभी राज्य व केंद्रशासित प्रदेशों के आमंत्रित 72 स्कूल के प्रतियोगी छात्रों ने भाग लिया था। गुजरात का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य दौर में पहुंचने वाले 36 विजेताओं में शामिल एसबीआर माहेश्वरी विद्यापीठ के प्रतीक सिंह और हर्ष भाऊवाला को सम्मानित किया गया।