7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: माधव ने सुनाई वृद्धाश्रम में गुजराती में भागवत कथा

-दस वर्षीय कथाकार

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: माधव ने सुनाई वृद्धाश्रम में गुजराती में भागवत कथा

SURAT NEWS DAYRI: माधव ने सुनाई वृद्धाश्रम में गुजराती में भागवत कथा

सूरत. श्रीमोढ़ेश्वरी हितवर्धक मंडल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित निर्मला प्राणजीवन भगत प्रेरित भाटा गांव वृद्धाश्रम में राजस्थानी परिवार में पले-बढ़े दस वर्षीय माधव माहेश्वरी ने गुजराती भाषा में भागवत कथा सुनाई।
कथा में बाल व्यास माधव ने बताया कि हमें वर्तमान में जीकर प्रभु को सदैव याद रखना चाहिए। जब राजा परीक्षित को मालूम हुआ कि उसकी सात दिन बाद मृत्यु होगी तो शुकदेवजी महाराज से जीवन के अंतिम सात दिनों में राजा ने भागवत ज्ञान ग्रहण किया। मौत शाश्वत सत्य है जिसे कोई सजीव नकार नही सकता, इसलिए हमें कर्म करने चाहिए। कथा के दौरान वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं ने पारुल भट्ट के भजनों पर भावविभोर होकर नृत्य किया। इस मौके पर भाविका माहेश्वरी ने मुस्कान कविता सुनाई। कथा के दौरान चैम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष हिमांशु बोडावाला, डॉ. अमूलख सवानी, एडवोकेट बीना भगत, नवल राठी, देवेश पंड्या, हेतल नायक, दर्शना जानी, सुनीता नंदवानी आदि मौजूद थे।


मुंबई में मिला अवार्ड


सूरत. कोरोना काल में सक्रिय रहे सेवाभावी लोगों को मुंबई के एक होटल में स्वयंसेवी संगठन की ओर से कोरोना वॉरियर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया है। समारोह में सम्मानित होने वालों में सूरत के श्रवण धामू, रमेश सुथार, मानाराम सुथार के अलावा गायक सतीश देहरा व पं. सुधाकर शर्मा भी शामिल है। समारोह के दौरान फिल्म अभिनेता चंकी पांडे, अभिनेत्री भाग्यश्री, एंकर सिमरन आहूजा, पवनकुमार भूत, शुभम समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

23 यूनिट रक्त संग्रहित


सूरत. मारवाड़ी युवा मंच सूरत इकाई की ओर से सिटीलाइट स्थित नेस्ट हाउस में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 23 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। शिविर में अध्यक्ष राहुल बजाज, सचिव अभिषेक खेतान, विशाल अग्रवाल के अलावा नेस्ट हाउस परिवार के गोपाल अग्रवाल, प्रकाश गोयल, प्रमोद कालिका, संजय अग्रवाल, विनोद हीरावत आदि मौजूद थे।

प्रतिमा की साफ-सफाई


सूरत. श्रावण शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर सोमवार को अग्रवाल समाज अलथान की ओर से सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन गार्डन में अग्रसेन प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। जलाभिषेक, माल्यार्पण एवं आरती कार्यक्रम में अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मंत्री हेमंत गर्ग समेत अन्य मौजूद थे।