6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: निशान पदयात्रा, शत्रुंजय महातीर्थ और पूजन-आरती

- कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर धार्मिक आयोजन...  

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: निशान पदयात्रा, शत्रुंजय महातीर्थ और पूजन-आरती

SURAT NEWS DAYRI: निशान पदयात्रा, शत्रुंजय महातीर्थ और पूजन-आरती

सूरत. कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर शहर में सोमवार को धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चला। इस दौरान विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संगठनों की ओर से अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु इन कार्यक्रमों में शामिल हुए।

- श्रीसोमोलाई हनुमान मंदिर ट्रस्ट :

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार सुबह ट्रस्ट की ओर से निशान ध्वज पदयात्रा का आयोजन अलथान स्थित आशीर्वाद एन्कलेव परिसर में ज्योत प्रज्ज्वलन, हनुमान चालीसा पाठ, निशान पूजन व आरती के साथ किया गया। यात्रा में शामिल श्रद्धालु महिला-पुरुष हाथों में निशान ध्वज लेकर बाद में विभिन्न मार्ग से होते हुए रिंगरोड स्थित श्रीसोमोलाई हनुमान मंदिर पहुंचे और बालाजी महाराज के समक्ष निशान ध्वज अर्पित किए।

- शत्रुंजय महातीर्थ यात्रा :

कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार को गोपीपुरा स्थित श्री सूरज मंडल पार्श्वनाथ जिनालय में मिनी पालिताणा के शत्रुंजय महातीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिनालय में कई श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्तिक पूर्णिमा से शत्रुजंय यात्रा, विहार यात्रा, दीक्षा यात्रा की शुरुआत की जाती है।

- जैन संतों का चातुर्मास परिवर्तन :

चातुर्मास काल में एक ही स्थल पर विराजमान साधु-साध्वियों के विहार की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर सोमवार सुबह गच्छाधिपति आचार्य विजय हेमप्रभ सुरीश्वर महाराज समेत अन्य संतवृंद ने वेसू स्थित रामविहार से विहार किया और लेजेंड बिल्डिंग पहुंचे। यहां पर बाद में प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समारोह में खेले रोचक गेम्स


श्रीमाधोपुर परिषद की ओर से दीपावली स्नेहमिलन समारोह का आयोजन रविवार को पीपलोद स्थित एक रेस्टोरेंट में किया गया। समारोह के दौरान श्रीमाधोपुर प्रवासियों ने म्यूजिकल हाउजी के साथ विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं में भाग लिया। बाद में पदाधिकारियों ने विजेताओं के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।

......

- श्रीखेतेश्वर पैदल यात्रा संघ :

देव दीपावली के मौके पर संघ की ओर से सोमवार सुबह परवत पाटिया स्थित संत खेतेश्वर सर्कल से पैदल यात्रा निकाली गई। यात्रा में शामिल संघ के सदस्य बाद में मॉडलटाउन, भाठेना ब्रिज, खटोदरा होते हुए तलावड़ी स्थित संत श्रीखेतेश्वर मंदिर पहुंचे। यहां पर आरती-हवन आदि कार्यक्रमों के आयोजन किए गए। वहीं, रात्रि में पुड्डुचेरी से पैदल ब्रह्मधाम के लिए निकले युवा श्रवणकुमार का स्वागत किया गया।

- माताजी की आरती और गरबा खेले :

अडाजन क्षेत्र में माताजी की आरती व गरबा नृत्य का आयोजन किया गया। इस मौके पर युवावर्ग के अलावा घुटनों के उपचार के बाद बुजुर्गजन गरबा नृत्य में आकर्षण का केंद्र बने। कार्यक्रम के दौरान वड़ोदरा रेलवे पुलिस अधीक्षक सरोजकुमारी, डॉ. मनीष सैनी समेत अन्य कई आमंत्रित मेहमान मौजूद थे।