
SURAT NEWS DAYRI: विरोध नहीं, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता युक्त बीआईएस का स्वागत है : फोग्वा
सूरत. वीवर्स संगठन फैडरेशन ऑफ गुजरात वीवर्स एसोसिएशन बीआईएस का विरोध नहीं करती, लेकिन अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता युक्त बीआईएस का स्वागत करती है। वैश्विक स्पर्धा के दौर में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टंडर्ड सक्षम स्तर नहीं है और इसका फोग्वा विरोध करेगी। यह बात गुरुवार को ग्लोबल मार्केट स्थित कार्यालय में फोग्वा की संयुक्त बैठक में की गई।
बैठक में शहर के विभिन्न 35 औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत वीवर्स संगठनों के पदाधिकारी मौजूद थे।प्रमुख अशोक जीरावाला ने बताया कि बैठक में बीआईएस के मुद्दे के अलावा सूरत महानगर पालिका की ओर से संपत्ति कर में की गई वृद्धि को वापस लेने के लिए महापौर, मनपा आयुक्त, स्थाई समिति अध्यक्ष के समक्ष मांग रखी जाएगी। बैठक में दक्षिण गुजरात विज कंपनी लिमिटेड की ओर से फ्यूल एडजस्टमेंट चार्जेस में पिछले 17 महीने में एक रुपए 10 पैसे की वृद्धि की है जो कि 55 प्रतिशत ज्यादा है। इस वृद्धि को फोग्वा सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी जाएगी। इसके विपरीत डीजीवीसीएल द्वारा बिजली आपूर्ति की व्यवस्था खराब है। ट्रिपिंग और लोड शेडिंग की समस्या के कारण उद्योगों को मुश्किल होती है। बैठक में आगामी 27, 28 व 29 नवंबर को दुबई में आयोजित होने वाली टेक्सटाइल एक्जीबिशन की जानकारी भी दी गई।
माहेश्वरी विद्यापीठ में मना स्वतंत्रता दिवस
डुमस रोड स्थित माहेश्वरी विद्यापीठ में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रमोद चौधरी ने ध्वज फहराया। इस मौके पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि चौधरी ने बताया कि आज सभी बच्चों और अभिभावकों को यह समझना ज़रूरी है कि हर बच्चा अपने-आप में अलग है और उसे अपनी इच्छा और योग्यता के अनुसार ही जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। एसबीआर माहेश्वरी विद्यापीठ के अध्यक्ष महेंद्र झंवर, सचिव ओमप्रकाश धीरन समेत समारोह में मौजूद पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य, शिक्षक आदि मौजूद थे।
प्रदर्शनी व तीज क्वीन का आयोजन
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, महिला इकाई की ओर से मेगा एक्जीबिशन का आयोजन घोड़दौड़रोड स्थित अग्रवाल समाज भवन में किया गया। प्रदर्शनी में राखी, ज्वेलरी, कुर्ती, वास्तु, पोशाक व विभिन्न प्रदेशों के व्यंजन आदि की स्टॉल लगाई गई। इससे पूर्व उद्घाटन मौके पर राष्ट्रीय महामंत्री राजेश भारुका, प्रदेश अध्यक्ष रतनलाल दारुका, महामंत्री अशोक टिबडेवाल, उषा दारुका समेत अन्य मेहमान मौजूद थे। प्रदर्शनी के बाद शाम चार बजे नारी एक, रूप अनेक थीम पर तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कविता अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। कार्यक्रम में किन्नर समाज को भी आमंत्रित किया गया। इस मौके पर महिला इकाई अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, महामंत्री कविता अग्रवाल व सुमन चौकडि़का, कुसुम टिबड़ेवाल, सोनल जैन, शैलजा सिंघवी के अलावा सोनगढ़ अग्रवाल समाज महिला इकाई की अध्यक्ष शीतल अग्रवाल, मंत्री निकिता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।
Published on:
17 Aug 2023 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
