
SURAT NEWS: दीवाना थारे नाम का...कार्यक्रम में गूंजे भजन
सूरत. श्री सांवरिया सेवा संघ द्वारा फाल्गुन शुक्ल एकादशी के उपलक्ष में 3 मार्च को 12वीं निशान ध्वज शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। निशान यात्रा सुबह 80 बजे सिटीलाइट में मेहंदीपुर बालाजी मंदिर के पास स्थित राजहंस ग्रेडेंजा से रवाना होकर वीआईपी रोड स्थित श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचेगी। यात्रा में बैंड-बाजा, हाथी-घोड़ा, जीवंत झांकियां, इत्र फुहार आदि मुख्य आकर्षण के केंद्र होंगे। यात्रा में शामिल यात्रियों का जगह-जगह पुष्पवर्षा, शीतल पेय एवं अल्पाहार से स्वागत किया जाएगा। सभी निशान धारक बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्ग से होकर श्रीश्याम मंदिर, सूरतधाम पहुंचेंगे और बाबा को निशान ध्वज अर्पित करेंगे।
होली स्नेहमिलन एवं सम्मान समारोह रविवार को
सूरत. सीकर नागरिक परिषद द्वारा होली स्नेहमिलन समारोह रविवार 26 फरवरी को सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में मनाया जाएगा। परिषद के अध्यक्ष श्रीराम बिदावतका एवं महामंत्री गोकुलचंद बजाज ने मंगलवार को परिषद की बैठक टीटी मार्केट के बोर्डरुम में बुलाई। बैठक में बताया कि भवन के द्वारका हॉल में शाम पांच बजे से आयोजित समारोह में स्नेहमिलन के साथ सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले तीन सेवाभावियों को सीकर गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर राजस्थान के कलाकारों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी।
चंग की थाप-बांसुरी की ताल पर गौशाला में फागोत्सव रविवार को
सूरत. श्री गौ सेवा समिति द्वारा संचालित श्री सोमोलाई हनुमान गौशाला में फागोत्सव व गौ भक्त स्नेहमिलन का आयोजन रविवार 26 फरवरी को किया जाएगा। समिति ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित स्नेहमिलन भंडारा एवं लापसी का आयोजन गौ पुत्र मित्र मंडल की ओर से किया जाएगा। चंग की थाप और बांसुरी की ताल पर भजन व धमाल की प्रस्तुति अजीत दाधीच और गौ पुत्र मित्र मंडल की ओर से दी जाएगी। वहीं, मंडल की महिला इकाई की ओर से धमाल व राधा संग फूलों की होली खेली की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके बाद गौ माता की आरती होगी व लापसी का प्रसाद परोसा जाएगा। श्रद्धालुओं को ले जाने के लिए निशुल्क बस सुबह सवा दस बजे रिंगरोड स्थित श्री सोमोलाई हनुमान मंदिर व परवत पाटिया स्थित डीजी पॉइंट से की गई है।
Published on:
22 Feb 2023 09:53 am
