
SURAT NEWS DAYRI: मिलेनियम मार्केट में लहराए तिरंगे
सूरत. आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में 10 अगस्त को तिरंगा यात्रा का आयोजन सूरत कपड़ा मंडी के व्यापारिक समूह की ओर से किया जाएगा। यात्रा सिलसिले में समूह के सदस्य व्यापारी सूरत कपड़ा मंडी के अलग-अलग टेक्सटाइल मार्केट में जाकर वहां के कपड़ा व्यापारियों को तिरंगा यात्रा की जानकारी दे रहे हैं। इस सिलसिले में बुधवार को कमेला दरवाजा के निकट स्थित मिलेनियम टेक्सटाइल मार्केट में आवश्यक बैठक रखी गई। बैठक में 10 अगस्त को सूरत कपड़ा मंडी के क्षेत्र में निकलने वाली तिरंगा यात्रा की जानकारी दी गई। इस दौरान व्यापारिक समूह के सांवरप्रसाद बुधिया, दिनेश कटारिया, सुशील गाडोदिया, गुरुमुख कुंगवानी, विक्रमसिंह भाटी, कृष्णमुरारी शर्मा, रामेश्वर आदि मौजूद थे।
कन्या सुरक्षा बेंच का लोकार्पण
सूरत. तेरापंथ महिला मंडल द्वारा सूरत रेलवे स्टेशन परिसर में कन्या सुरक्षा बेंच लगाई गई। इस दौरान स्टेशन डायरेक्टर दिनेश वर्मा, मंडल की मधु देरासरिया, राखी बैद, सरोज सेठिया, प्रतीक्षा बोथरा, सीमा भोगर आदि मौजूद थे।
सिंधारा उत्सव में बिखरा राष्ट्रीयता का रंग
सूरत. अग्रवाल महिला मैत्री संघ द्वारा सिंधारा उत्सव का आयोजन बुधवार दोपहर सिटीलाइट स्थित महाराजा अग्रसेन भवन के द्वारका हॉल में किया गया। संघ की अध्यक्ष सविता सिंघानिया ने बताया कि देश की आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आजादी का अमृत महोत्सव की थीम पर कार्यक्रम की शुरुआत सभी बहनों ने तिरंगा ध्वज लेकर राष्ट्रगान से की। इसके बाद कृष्ण वंदना, गुजराती, बंगाली, पंजाबी डांस, प्रतियोगिता आदि के आयोजन हुए। इस दौरान संघ की संरक्षिका सुमन अग्रवाल, सचिव वीना बंसल, संयोजिका मंजू अग्रवाल, स्नेहा कादमावाला, ज्योति पंसारी, बिन्दू अग्रवाल, पदमा तुलस्यान, शशि डालमिया, विमल अग्रवाल, उमा जालान आदि मौजूद थी।
सावन तीज उत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुति
सूरत. श्रावण मास के उपलक्ष में अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन महिला इकाई, सूरत द्वारा सावन तीज उत्सव का आयोजन बुधवार को वेसू में किया गया। इकाई अध्यक्ष मनीषा कजारिया ने बताया कि बॉलीवुड थीम पर आधारित जोड़ी नम्बर वन प्रतियोगिता के अलावा अन्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन सावन तीज उत्सव के दौरान किया गया। इस अवसर पर महापौर हेमाली बोघावाला, पूजा व्यास, रितु राठी, सुभाष मित्तल, रमेश लोहिया, मधु लोहिया आदि मेहमानों के अलावा इकाई की रश्मि लाठ, पूनम अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, लक्ष्मी अग्रवाल, रमा ड्रोलिया, सीमा पंसारी आदि मौजूद थी।
सेमिनार में दी यातायात जागरुकता की जानकारी
सूरत. सूरत ट्रैफिक पुलिस के सहयोग से स्वरक्षा सेतू कार्यक्रम का आयोजन पांडेसरा स्थित लक्ष्मीपति मिल परिसर में किया गया। सेमिनार में सहयोगी विनय केजरीवाल ने बताया कि ट्रैफिक पीआई ने सभी वाहनचालकों को सड़़क सुरक्षा संबंधित आवश्यक जानकारी दी। स्वरक्षा सेतू कार्यक्रम के दौरान पुनीत तायल, महेश बरानी समेत अन्य लोग मौजूद थे।
Published on:
27 Jul 2022 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
