5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS DAYRI: राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे विश्वामित्र

नवरात्र पर्व के उपलक्ष में श्रीआदर्श रामलीला ट्रस्ट की ओर से वेसू के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे विश्वामित्र ने राक्षसों के आतंक को खत्म करने के लिए रामलला को साथ ले जाने की बात कही

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS DAYRI: राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे विश्वामित्र

SURAT NEWS DAYRI: राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे विश्वामित्र

सूरत. नवरात्र पर्व के उपलक्ष में श्रीआदर्श रामलीला ट्रस्ट की ओर से वेसू के रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला में राजा दशरथ के दरबार में पहुंचे विश्वामित्र ने राक्षसों के आतंक को खत्म करने के लिए रामलला को साथ ले जाने की बात कही। रामलीला में इससे पूर्व रासाचार्य स्वामी त्रिलोकचंद शर्मा के सानिध्य में वृंदावन की श्रीहित राधावल्लभ रासलीला मंडली के कलाकारों ने रावण जन्म, राम जन्म, विश्वामित्र आगमन लीला का मंचन किया। लंका में रावण, कुंभकर्ण और विभीषण के जन्म और तीनों भाइयों की तपस्या और ब्रह्माजी के वरदान देने की लीला का जीवंत मंचन भी किया गया। मंगलवार को रामलीला में ताड?ा वध, सुबाहु-मारीव वध, अहिल्या उद्धार, पुष्पवाटिका आदि के मंचन किए जाएंगे।

व्हीलचेयर देंगे भेंट


सूरत. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष में आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन की ओर से मंगलवार को निशक्त मरीजों को व्हीलचेयर भेंट दी जाएगी। फाउंडेशन की रश्मि गिरधारी साबू ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन सुबह 11 बजे नई सिविल हॉस्पिटल में चाइल्ड ओपीडी के सामने होगा। इस दौरान 12 निशक्त मरीजों व्हीलचेयर भेंट में दी जाएगी।

शिविर में 85 जनों ने किया रक्तदान


सूरत. निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से कीम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में न्यू सिविल अस्पताल ब्लड बैंक टीम के सहयोग से 85 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

गारमेंट्स व्यापारियों ने बनाया संगठन


सूरत. सूरत कपड़ा मंडी के गारमेंट्स व्यापारियों ने रविवार को शहर के पाल क्षेत्र स्थित एक क्लब परिसर में बैठक आयोजित की और व्यापारिक सुविधा के लिए गारमेंट व्यापार संगठन का गठन किया। इस मौके पर व्यापारियों ने बताया कि शहर की कपड़ा मंडी में बड़ी संख्या में गारमेंट्स व्यापारी सक्रिय है और उनकी कई व्यापारिक समस्याएं है, जिन्हें संगठन के अभाव में वे निजी स्तर पर जूझते रहते थे। ऐसी स्थिति में गारमेंट्स व्यापारिक संगठन का गठन किया गया है।
........