5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: हास्य कवि सम्मेलन में ठहाकों की गूंज

प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार रात शहर में उधना-मगदल्ला रोड स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में किया

2 min read
Google source verification
SURAT NEWS: हास्य कवि सम्मेलन में ठहाकों की गूंज

SURAT NEWS: हास्य कवि सम्मेलन में ठहाकों की गूंज

सूरत. प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन शनिवार रात शहर में उधना-मगदल्ला रोड स्थित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में किया गया। कवि सम्मेलन का मंच संचालन देवास के ओजस्वी कवि शशिकांत यादव ने किया और कार्यक्रम में श्रृंगार रस की गीत एवं गजलों से मेरठ की डॉ. अनामिका जैन अंबर ने चार चांद लगा दिए। मंदसोर के हास्य कवि मुन्ना बैटरी ने अपनी रचनाओं से दर्शकों को लोटपोट होने पर मजबूर कर दिया और लखनऊ के प्रख्यात मिश्रा ने अपने वीर रस की कविताओं से श्रोताओं में देश और धर्म प्रेम की अलख जगाई। कवि सम्मेलन में नए कवि प्रियांशु वत्सल ने अपने श्रृंगार रस की रचनाओं की प्रस्तुति दी और दिल्ली के कवि सुदीप भोला ने पैरोडी गीतों से लोगों को हंसने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी, विधायक संगीता पाटिल व शोभा चौहान के अलावा अन्य मेहमानों में प्रमोद चौधरी, आशीष गुजराती समेत अन्य शामिल थे। आयोजक प्रेक्षा सेवा फाउंडेशन की पार्षद रश्मि साबू ने कार्यक्रम के दौरान 101 कुपोषित बच्चों को गोद लेने की घोषणा की है।



रामनवमी पर रामाथोन का आयोजन


सूरत. चैत्र शुक्ल नवमी के मौके पर रविवार को रामनवमी पर्व मनाया गया और इस उपलक्ष में किड्स मेराथॉन रामाथॉन का आयोजन वेसू-मगदल्ला क्षेत्र स्थित रेम्बो क्लब ग्राउंड में किया गया। कार्यक्रम के दौरान गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी समेत अन्य कई आमंत्रित मेहमान मौजूद थे। आयोजक इंटरनेशनल चिल्ड्रन फॉरम की संस्थापक भाविका माहेश्वरी ने बताया कि रामनवमी के उपलक्ष में आयोजित रामाथॉन अर्थात बालकों की राम पथ की ओर दौड़...कार्यक्रम में पांच सौ से ज्यादा बच्चों ने दौड़ लगाई और उन्हें हरी झंडी गृहराज्यमंत्री हर्ष संघवी ने दिखाई। कार्यक्रम में 11 वर्ष की उम्र के बच्चे शामिल रहे और 200 व 400 मीटर की दौड़ में भाग लिए। कार्यक्रम के दौरान रेम्बो क्लब रिसोर्ट, सूरत प्री स्कूल एसोसिएशन, एलपी सवाणी, ड्रीमहाई, स्कॉलर इंग्लिश एकेडमी समेत कई स्कूल व संस्थाओं के सदस्य मौजूद रहे।

विधायक का जगह-जगह स्वागत


सूरत. राजस्थान के पाली जिले में सोजत विधानसभा की विधायक शोभा चौहान का रविवार को शहर में बसे प्रवासी राजस्थानी समाज की ओर से कई स्थानों पर स्वागत किया गया। इसमें घांची समाज की वाड़ी, सीरवी समाज की वाड़ी व माहेश्वरी सेवा सदन आदि स्थल शामिल रहे। पाली जिला भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष रुगाराम चौधरी ने बताया कि समस्त राजस्थानी समाज की ओर से परवत पाटिया स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में विधायक के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया और इसमें सीरवी, घांची, माली, राजपुरोहित, राजपूत, ब्राह्मण, कुमावत, प्रजापत, जाट, देवासी समेत अन्य प्रवासी राजस्थानियों के समाज शामिल रहे। समारोह में दिनेश राजपुरोहित, भंवर भायल, हेमाराम सीरवी, प्रफुल्ल बोराणा, विश्वनाथ पचेरिया, शंकरसिंह राजपुरोहित, सोहनलाल प्रजापत, पुखराज कुमावत, बाबुलाल हाम्बड़, मालाराम, धन्नाराम, भगवानराम माली, जवाहरलाल शर्मा आदि मौजूद थे।