9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SURAT NEWS: एक रुपया एक ईंट की थीम पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

अग्रवाल विकास ट्रस्ट जयंती महोत्सव 27 सितम्बर से

less than 1 minute read
Google source verification
SURAT NEWS: एक रुपया एक ईंट की थीम पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

SURAT NEWS: एक रुपया एक ईंट की थीम पर महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव

सूरत. अग्रवाल विकास ट्रस्ट द्धारा महाराजा अग्रसेन की 5147वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी। अध्यक्ष संजय सरावगी ने बताया कि जयंती महोत्सव की शुरुआत 27 सितम्बर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगी। जयंती 15 अक्टूबर को मनाई जाएगी एवं महोत्सव का समापन 17 अक्टूबर को होगा।

अग्रवाल विकास ट्रस्ट के सचिव राजीव गुप्ता एवं उपाध्यक्ष प्रमोद पोद्दार ने बताया कि इस वर्ष भी अनेक प्रकार के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं अग्र गॉट टेलेंट, द आर्ट ऑफ डाइनिंग, खेल खिलाड़ी, कलाकार कार्निवल, हम हैं फ़िल्मी, मेघा हाउजी, बिज़नेस अरेना, ब्रिलियंस, अग्र रास गरबा का आयोजन युवा शाखा एवं महिला शाखा द्वारा किया जाएगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल एवं सहसचिव अनिल शोरेवाला ने बताया कि जयंती महोत्सव में युवा एवं महिलाओं के लिए कई कार्यक्रम होंगे। जिनमें हिस्सा लेने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था की गई है।

समितियों का गठन :

मीडिया प्रभारी कपीश खाटूवाला ने बताया कि महोत्सव के दौरान व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन हेतु ट्रस्ट द्धारा आयोजन समिति, कार्यक्रम व्यवस्था समिति, भोजन व्यवस्था समिति, प्रचार, स्वागत समिति समेत अनेकों समितियों का गठन किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक कार्यक्रम के लिए संयोजक एवं सह-संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। जिनमें युवा एवं महिला शाखा के तीन सौ से ज्यादा सदस्य सहयोगी बनेंगें |

मीटिंग में बांटी जिम्मेदारियां :

कल्चर कमेटी की देखरेख में सोमवार को एक संयुक्त मीटिंग का आयोजन अग्रसेन भवन के बोर्ड रूम में किया गया। जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई एवं जिम्मेदारियां सौंपी गई। जिसमें कल्चर कमेटी के अर्जुनदास अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, कपीश खाटूवाला, आतिश अग्रवाल, युवा शाखा अध्यक्ष निकिता अग्रवाल, महिला शाखा अध्यक्ष शालिनी कानोडिया समेत अन्य उपस्थित रहे।