सूरत से फ्लाइट रोजाना भावनगर होते हुए अहमदाबाद जाएगी। विमान सेवा के शुरू होने से लोगों को सूरत-भावनगर-अहमदाबाद के लिए एक और विकल्प मिलेगा। इससे जहां समय की बचत होगी, लोग सस्ते किराए में हवाई सफर का लाभ ले सकेंगे। इस मौके पर शहर भाजपा प्रमुख नितिन भजियावाला, विधायक विवेक पटेल, दक्षिण गुजरात चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री प्रमुख पी एम शाह समय अन्य गणमान्य मौजूद रहे।