6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सूरत

SURAT VIDEO : चार राउंड के बाद भी आयुर्वेद और होम्योपैथी की 1,585 सीटें खाली

सूरत. गुजरात के मेडिकल पाठ्यक्रमों की सीटें भरना प्रवेश समिति के लिए लोहे के चने चबाने के समान हो गया है। एमबीबीएस और डेंटल के बाद अब आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक की सीटों को भरने के लिए प्रवेश समिति को राउंड पर राउंड आयोजित करने पड़ रहे हैं। आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक की सीटों के लिए प्रवेश के चार राउंड बाद भी 1,585 सीटें रिक्त पड़ी हैं। इन्हें भरने के लिए प्रवेश के पांचवें राउंड की घोषणा की गई है।  

Google source verification

प्रवेश समिति ने गुजरात के एमबीबीएस और डेंटल की प्रवेश प्रक्रिया के बाद आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक की प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई थी। इस कारण दोनों पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया देर से शुरू हो पाई थी। लगा था कि प्रवेश के पहले राउंड में ही सारी सीटें भर जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सीटों को भरने के लिए प्रवेश के चार राउंड करने पड़े। इसके बावजूद भी विद्यार्थियों की जगह रिक्त सीटें ही मिली।