14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले पैसा दो फिर होगी दूसरी बात

बुलेट ट्रेन के लिए जमीन मापने गई टीम का विरोध, उग्र विरोध को देखते हुए लौटे अधिकारी

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Sep 05, 2018

patrika

पहले पैसा दो फिर होगी दूसरी बात

वापी. बुलेट ट्रेन के लिए जमीन मापने आए अधिकारियों का स्थानीय लोगों ने उग्र विरोध किया। जिसके कारण बिना काम पूरा किए ही सर्वे टीम को लौटना पड़ा।

बुलेट ट्रेन के लिए किसानों का विरोध वापी में भी पहुंच आया है। बुलेट ट्रेन के लिए नगर पालिका के डुंगरा क्षेत्र के दादरीमोरा और आसपास के विस्तार में बुधवार को जमीन मापने का स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर किसानों ने उग्र विरोध किया। बताया गया है कि बुलेट्र ट्रेन में नपा के वार्ड नंबर 11 स्थित डुंगरा क्षेत्र से भी काफी जमीन संपादित होगी।

जमीन मापने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी करीब 11 बजे अपना काम शुरु करने की तैयारी में थे। इसी दौरान लोगों को पता चला तो वे स्थल पर पहुंच गए और विरोध शुरु कर दिया। सूचना मिलते ही डुंगरा के अलावा जीआईडीसी पुलिस भी वहां पहुंच गई।

जमीन मापने का विरोध करते हुए स्थानीय अल्केश देसाई और सुमित देसाई ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि देश के विकास के लिए हो रहे कामों से कोई दिक्कत नहीं है। बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में जो खेती या मकान की जमीन जा रही है, उसके मुआवजे के लिए अभी तक कोई घोषणा या नीति नहीं बनाई गई है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि तीन दिन जमीन मापने के लिए टीम को भेज दिया, लेकिन इस बारे में जिसकी जमीन या मकान जाने वाला है उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। एडवोकेट सुमित देसाई ने बताया कि इस संबंध में मामला कोर्ट में भी गया है और अभी उसकी सुनवाई भी चल रही है। ऐसे में कोर्ट का फैसला आने से पहले जमीन मापने का काम नहीं होना चाहिए। वहां पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन लोग विरोध करते रहे। विरोध बढ़ता देख सर्वे करने आई टीम लौट गई।

जमीन मापने आई टीम के अधिकारी जावेद हसन ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में जाने वाली जमीन को मापने की प्रक्रिया सरकार के आदेश पर शुरु की गई है। इसके तहत डुंगरा विस्तार में यह टीम आई है। लोगों को सरकार द्वारा तय रकम के अनुसार मुआवजा मिलेगा, जिसमें 80 प्रतिशत राशि एडवांस में दी जाएगी। लोगों के विरोध को देखते हुए जमीन मापने का काम स्थगित करना पड़ रहा है। आगामी दिनों में लोगों को पहले पूरी जानकारी देने के बाद यह काम शुरु किया जाएगा।