तेजा दशमी के उपलक्ष में तेजा सेना, सूरत इकाई की ओर से तेजा गायन व भजन संध्या का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। शाम सात बजे से परवत पाटिया में वकील वाड़ी में आयोजित तेजा गायन में ओमाराम बीरड़ा, भंवर लेगा, किशनलाल माली, शिवलाल, धन्नाराम मंडा, सुखराम, ईश्वरसिंह, गणेश माली प्रस्तुति देंगे। इनके अलावा आशा प्रजापति, रामचंद्र प्रजापत, ललिता मारवाड़ी व महेश प्रजापति आदि कलाकार भजन आदि की प्रस्तुति देंगे।
सफाई कर्मियों ने की पूजा-आरती