1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिकार के लिए शिकार का इंतजाम

तेन्दुए ने बकरी का किया शिकार, वन विभाग ने रखवाया पिंजरा

2 min read
Google source verification

सूरत

image

Vineet Sharma

Oct 21, 2018

patrika

शिकार के लिए शिकार का इंतजाम

नवसारी. गणदेवी तहसील के खारेल गांव स्थित एक बाड़े में घुसकर तेन्दुए के बकरी का शिकार करने के बाद से गांव के लोग भयभीत हैं।

जानकारी के अनुसार गांव के रमेश बचू पटेल घर के पीछे मुर्गियों व बकरियों के लिए बाड़ा बनाया है। शनिवार तडक़े यहां तेन्दुआ पहुंच गयाऔर एक बकरी को मार डाला। इस दौरान अन्य जानवारों द्वारा शोर मचाने पर रमेश और परिवार के लोग जाग गए। लोगों के वहां पहुंचने पर तेन्दुआ भाग गया लेकिन रस्सी से बंधी होने के कारण बकरी को वह नहीं ले जा पाया। इस घटना की सूचना सुबह में सरपंच सतीश कटारिया ने वन विभाग को दी। वन विभाग ने पहुंचकर तेन्दुए को पकडऩे के लिए ङ्क्षपजरा रख दिया है।

मरोली से एकता यात्रा की शुरूआत

नवसारी. सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री इश्वर परमार ने सांसद सीआर पाटील के साथ शनिवार को मरोली से एकता यात्रा को हरी झंडी दिखाई। यात्रा में स्टेचू ऑफ यूनिटी की प्रतीकात्मक प्रतिमा भी है। इससे पूर्व आयोजित समारोह में उन्होंने सरदार पटेल के योगदान को याद किया। एकता यात्रा के दौरान एकता रथ सरदार पटेल के जीवन की झांकी भी दिखाएगा। एकता यात्रा के दौरान रोजाना शाम पांच से छह बजे तक किसानों के साथ बैठक की जाएगी। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अमिता पटेल, नवसारी विधायक पियुष देसाई, गणदेवी विधायक नरेश पटेल और कलक्टर डॉ. एमडी मोडिया समेत अन्य लोग मौजूद थे।

आरपीएफ ने बैग बरामद कर सुरक्षित लौटाया

वापी. बोरीवली से बड़ौदा तक पश्चिम एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एनआरआई महिला की ट्रेन दहाणु में छूट गई और उसका बैग ट्रेन में ही रह गया। उसमें नगदी समेत 1.20 लाख रुपए का सामान था। बताया गया है कि डीना बेन शशिकांत मारडिया न्यू जर्सी अमेरिका में रहती है। शनिवार को वह पश्चिम एक्सप्रेस के कोच नंबर ए-1 में अपने मूल गांव राजकोट के उपलेटा जाने के लिए बोरीवली से चढ़ी थी। दहाणु स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह खाने का कुछ सामान लेने के लिए नीचे उतर गई। सामान लेने के दौरान ही ट्रेन स्टेशन से रवाना हो गई। घबराई डीना बेन ने स्टेशन मास्टर से तुरंत संपर्क किया और बताया कि कोच में ही उसका बैग छूट गया है, जिसमें 28 हजार रुपए नगद, सोने की चेन, मंगलसूत्र, पासपोर्ट व अन्य कीमती सामान है। स्टेशन मास्टर ने वापी आरपीएफ पीएसआई हरेश कुमार चौहाण को इसकी सूचना दी। इसके बाद पीएसाई चौहाण तथा हेड कांस्टेबल यतिन पटेल ने गाड़ी को अटैंड किया और बैग बरामद कर थाने लाया गया। इसकी सूचना महिला को देने पर वह कुछ देर बाद अपने भाई शैलेश के साथ वापी आई और आरपीएफ पीआई विनोद यादव की उपस्थिति में जरुरी कार्यवाही के पश्चात बैग उसके सुपुर्द किया गया। रुपए और सामान सुरक्षित पाकर महिला ने आरपीएफ के प्रति आभार जताया।

Story Loader