खेरगाम. खेरगाम तहसील के कई गांवों में पानी की गंभीर समस्या को राजस्थान पत्रिका के १५ मार्च को प्रकाशित 'फिर वही हालात, कब मिलेगी प्यास से निजातÓ शीर्षक से समाचार प्राकशित किया था। खबर छपते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और अफसरों ने पीडि़तों की समस्या जानी। बरसों से अटकी पानी की समस्या से पाटी गांव के नदी मोहल्ला निवासियों को निजात मिल गई। ग्रामीणों ने कहा कि पत्रिका ने उनकी पीड़ा समझी और खबर छपने के बाद अधिकारियों ने गांव पहुंचकर पानी आपूर्ति शुरु करवा दिया।