5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

surat news : दो बच्चों की मां ने जिसकी वजह से पति को छोड़ा, उसी ने दिया धोखा!

- शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया, फिर ब्लैकमेल कर जेवर भी ऐंठे

less than 1 minute read
Google source verification
surat news : दो बच्चों की मां ने जिसकी वजह से पति को छोड़ा, उसी ने दिया धोखा!

surat news : दो बच्चों की मां ने जिसकी वजह से पति को छोड़ा, उसी ने दिया धोखा!

सूरत. सचिन क्षेत्र में रहने वाली दो बच्चों की मां के साथ धोखा हुआ। जिसकी वजह से उसने पति को छोड़ा। उसी ने शादी का झांसा देकर लगातार उसका यौन शोषण किया और गर्भपात भी करवाया। फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर जेवर भी ऐंठ लिए। पीडि़ता ने मयूर नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

पुलिस सूत्रों की माने तो 40 वर्षीय पीडि़ता के 15 व 17 वर्ष के दो बच्चें है। वह 2019 में पड़ोस में रहने वाले 35 वर्षीय युवक मयूर के संपर्क में आई थी। मयुर ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया तथा उसकी मांग में सिंदूर भरकर शादी का वादा भी किया। इस बीच महिला का पति उससे अलग हो गया। मयूर ने उसे अलग-अलग मकानों में रखा और उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

जिसके चलते पीडि़ता गर्भवती हो गई। पीडि़ता के न चाहते हुए उसने जबरन पीडि़ता से गर्भपात भी करवाया। उसके कहने पर पीडि़ता ने तलाक के लिए याचिका दी। गत ९ मई को जब पीडिता को उसके पति से तलाक मिल गया। पीडि़ता ने मयूर से शादी की बात की।

मयूर ने शादी करने से इनकार कर दिया। पीडि़ता के साथ लिए गए आपत्तीजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे जेवर भी ऐंठ लिए और उससे बलात्कार भी किया। आखिरकार पीडि़ता ने सचिन थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

------------------------