
दिल्ली से ठगी के तीन आरोपी गिरफ्तार
भरुच.
भरुच जिले में लोगों को फोन करके क्रेडिट कार्ड की जानकारी प्राप्त कर खाते से रुपए उड़ाने वाले ठग गिरोह के तीन सदस्यों को भरुच पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया। भरुच साइबर सेल और बी डिवीजन पुलिस ने तीनों आरोपियों को रविवार को भरुच लाया। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भरुच के मनुबर गांव के रहमतनगर निवासी युनुस मंसूरी के मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक महिला ने फोन कर एटीएम का नंबर प्राप्त कर लिया था। इसके बाद उनके खाते से 1.25 लाख रुपए ठगों ने पार कर दिया था। इस घटना की प्राथमिकी बी डिवीजन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने इस मामले में शामिल पांच में से तीन आरोपी विशाल कंडेरा, सतवीर चौहाण और रघुबीर राम को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
ट्रेन की टक्कर से युवक की मौत
भरुच. अंकलेश्वर रेलवे स्टेशन के पास रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से ३५ वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना की प्राथमिकी राजकीय रेलवे पुलिस ने दर्ज कर विवेचना शुरू की।
युवक पर हमला
भरुच. पुलिस केस करना भरुच शहर के एक युवक को मंहगा पड़ गया। पुलिस केस करने से नाराज अन्य युवक ने सोमवार को केस करने वाले युवक पर हमला कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मकतमपुर क्षेत्र के निचला फलिया निवासी पानू वसावा ने एक मामले में मोहल्ले के ही राकेश के खिलाफ पुलिस केस किया था। इस बात की रंजिश लेकर राकेश ने पानू वसावा पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पानू को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की प्राथमिकी सी डिवीजन पुलिस ने दर्ज की।
दो बाइक भिड़ी, एक घायल
भरुच। भरुच तहसील के महेगाम गांव में रहने वाले जगदीश गोहिल सोमवार को अपनी बाइक लेकर केसरोल-मनाड रोड से जा रहे थे। इसी दौरान अन्य एक बाइक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में जगदीश गोहिल घायल हो गए, जिन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की प्राथमिकी भरुच तहसील पुलिस ने दर्ज की।
जुआ खेलते छह गिरफ्तार
भरुच. अंकलेश्वर शहर पुलिस ने ताडफ़लिया क्षेत्र में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पुलिस ने ४९ हजार रुपए का सामान जब्त किया। इस मामले में पुलिस ने सलीम शेख, इकबाल शेख, शब्बीर दीवान, कमलेश पटेल, हिमांशु परमार और वसंत वगीला को गिरफ्तार किया।

Published on:
17 Sept 2018 09:51 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
