5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज सजेगा घंटियाला बालाजी का दरबार

बहेगी भजनों की सरिता

less than 1 minute read
Google source verification
patrika

आज सजेगा घंटियाला बालाजी का दरबार

सूरत. श्रीरामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव मौके पर श्रीघंटियाला बालाजी मंडल की ओर से 12वां हनुमान जन्मोत्सव रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसमें मंडल के अलावा अन्य कई संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे। मंडल के संरक्षक मनीष लद्ड़ ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम कुंभारिया रोड पर लैंडमार्क एम्पायर मार्केट परिसर में आयोजित किया जाएगा। मार्केट परिसर में शृंगारित श्रीघंटियाला बालाजी धाम प्रांगण में जन्मोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत शाम पांच बजे भजन संध्या के साथ की जाएगी। इसमें भजन गायिका आशा वैष्णव, संजय पंचारिया समेत अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम के दौरान बाबा के शृंगारित दरबार में अखण्ड ज्योत, छप्पनभोग, सवामणि समेत अन्य आयोजन किए जाएंगे। मंडल के संस्थापक अध्यक्ष हेमराज भाटी ने बताया कि 12वें हनुमान जन्मोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और इसमें मंडल के अलावा अन्य कई संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग करेंगे।