27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देशव्यापी हड़ताल में सूरत के ट्रांसपोर्टर भी शामिल होंगे

कपड़ा बाजार की मुश्किलें बढऩे के आसार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Pradeep Devmani Mishra

•

Updated: 8 Jul 2018, 8:48 PM IST

file

देशव्यापी हड़ताल में सूरत के ट्रांसपोर्टर भी शामिल होंगे

सूरत.

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की 20 जुलाई से प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल में सूरत के ट्रांसपोर्टर भी शामिल होंगे।
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस काफी समय से डीजल की कीमत घटाने, ट्रांसपोर्टर्स को टोल टैक्स से मुक्त करने, थर्ड पार्टी के लिए बीमा राशि कम करने, ट्रांसपोर्ट पर टीडीएस समाप्त करने, इ-वे बिल में संशोधन करने, बसों और पर्यटन वाहनों के लिए नेशनल परमिट देने और डायरेक्ट पोर्ट डिलीवरी योजना समाप्त करने की मांग कर रही है। इन मांगों पर सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने के कारण हड़ताल का फैसला किया गया। सूरत टैक्सटाइल ट्रांसपोर्ट गुड्स एसोसिएशन के प्रमुख युवराज देसले ने बताया कि ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की मांगों के समर्थन में सूरत के ट्रांसपोर्टर भी 20 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शामिल होंगे। इस हड़ताल से कपड़ा बाजार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लंबी मंदी के बाद कपड़ा व्यापारियों को त्योहारों के सीजन में अच्छे कारोबार की उम्मीद है। इसी सीजन में ट्रांसपोर्टर्स की हड़ताल से उन्हें माल बाहर भेजने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

कपड़ा व्यापारी से २१.५० लाख रुपए की धोखाधड़ी

सचिन के एक कपड़ा व्यापारी के साथ २१.५० लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने कोलकाता के एक व्यक्ति समेत चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक कोलकाता पंचपासा लेन निवासी दीपेश नसराणा (शाह), योगीचौक प्रमुख पार्क सोसायटी निवासी मुकेश चोवटिया, अश्वनी कुमार रोड लक्ष्मीनारायण सोसायटी निवासी प्रतीक कथीरिया और जगदीश कथीरिया ने मोटा वराछा कृष्ण कुंज सोसायटी निवासी सुरेश हिराणी के साथ धोखाधड़ी की। ८ अगस्त, २०१६ को उन्होंने सुरेश को विश्वास में लेकर सचिन जीआइडीसी में उसकी देव इंटरप्राइजेज से २१ लाख ५० हजार ७१९ रुपए का पोलिस्टर नेट डाइड कपड़ा उधार लिया, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया। पेमेंट मांगने पर कुछ समय टालते रहे, फिर साफ इनकार कर दिया। इस पर सुरेश ने शनिवार को सचिन जीआइडीसी थाने में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग