5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

भरुच एलसीबी टीम की कार्रवाई, आरोपियों से ११ बाइक सहित २.१५ लाख का सामान बरामद

2 min read
Google source verification
patrika

बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

भरुच. भरुच लोकल क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी की 11 बाइक के साथ जंबूसर के चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अब तक सौ से ज्यादा बाइक चोरी करना स्वीकार किए। पुलिस ने आरोपियों से बाइक सहित २.१५ लााख रुपए का सामान बरामद किया।

प्रभारी पुलिस अधीक्षक लखधीर सिंह झाला के मार्गदर्शन में एलसीबी की टीम भरुच-जंबूसर बाइपास क्षेत्र में बुधवार रात गश्त कर रही थी। इसी दौरान जंबूसर की ओर से बाइक से आ रहे दो लोगों को रोककर पूछताछ की गई तो उनके पास बाइक का दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने सरफराज उर्फ डॉन इकबाल हसन अफीनवाला निवासी ग्राम टंकारी तहसील जंबूसर और रफीक उर्फ पोंिटंग गुलाम भाई डभोईवाला निवासी खाणाकुवा जंबूसर को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 11 बाइक और एक मोबाइल फोन सहित २.१५ लाख का सामान बरामद किया।


पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे वड़ोदरा शहर से बाइक चोरी कर भरुच में बेचते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ वड़ोदरा के मकरपुरा, सयाजीगंज, फत्तेगंज, गोत्री, गोरवा, जे.पी. रोड, मांजलपुर पुलिस स्टेशन में दर्ज दस मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अब तक सौ से ज्यादा बाइक को पार किया था।


पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी वड़ोदरा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर पार्क की गई हीरो होण्डा स्पलेंडर तथा पेशन बाइक को डुप्लीकेट चाबी की मदद से खोलकर चोरी करते थे और ग्राहकों को विश्वास में लेकर आरसी बुक बाद में देने की बात कहकर बाइक बेचकर नकदी ऐंठ लेते थे।

ट्रांसफार्मर से १.१२ लाख का कॉपर वायर चोरी


भरुच. अंकलेश्वर के सुरवाडी गांव में विद्युत विभाग की ओर से सिंचाई के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर को तोडक़र चोरों ने १.१२ लाख रुपए का कॉपर वायर चोरी कर फरार हो गए। घटना की प्राथमिकी गुरुवार को अंकलेश्वर शहर पुलिस ने दर्ज कर जांचा शुरू की। अंकलेश्वर के कई गांवों में ट्रांसफार्मर चोर गिरोह के आतंक से किसानों को सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति नहीं होने काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।