
OMG : 13 साल की किशोरी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखा रहे थे 30-40 साल के दो सगे भाई
सूरत. अमरोली पुलिस ने तेरह साल की किशोरी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाने और उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करने के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी सतीष (30) व संतोष (40) दोनों सगे भाई हैं। दोनों विवाहित हैं और उनकी अपनी संतानें भी हैं। दोनों कोसाड़ आवास क्षेत्र में पीडि़त किशोरी के पडोस में ही रहते हैं।
वे पिछले कुछ दिनों से किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर रहे थे। उनके घरों की छतों के बीच दीवार नहीं होने के कारण वे उनकी छत पर भी आते थे। किशोरी का परिवार रात में छत पर ही सोता था। मौका मिलने पर वे पीडि़त किशोरी को मोबाइल पर अश्लील वीडियो दिखाते थे। पीडि़त किशोरी जब घर में अकेली होती थी तो वे उसके घर भी आ जाते थे।
उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ करते थे। इस बारे में पीडि़त किशोरी से उसके परिजनों को पता चला तो वे चौंक गए। उन्होंने शनिवार रात अमरोली थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सतीष रंग रोगन का काम करता हैं जबकि संतोष पूर्व में ऑटो रिक्शा चलाता था। पिछले कुछ समय से वह बेरोजगार हैं। दोनों से इस बारे में पूछताछ की जा रही हैं।
---------------------
दो मामलों में सरेआम दो युवकों की लात-घूंसो और हथियार वे वार कर कर दी हत्या
- सचिन में चोरी की आशंका और सलाबतपुरा में छेड़छाड़ के आरोप में हमलावरों ने पकड़ा था
सूरत. सचिन और सलाबतपुरा थानाक्षेत्र में हुई दो अलग अलग घटनाओं में अज्ञात हमलावरों ने दो युवकों पर लात-घूंसों व अन्य हथियारों से हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार डाला। सचिन में युवकों को चोरी की आशंका और सलाबतपुरा में छेड़छाड़ की आशंका में युवकों को पकड़ा गया था। गंभीर हालत में मिले दोनों युवकों की अस्पताल में मौत के बाद पुलिस ने हत्या के दो अलग अलग मामले दर्ज कर हमलावरों की खोजबिन शुरू कर दी है।
सचिन पुलिस के मुताबिक सचिन सुड़ा आवास निवासी श्रमिक आनंद रमाणी (30) की सचिन स्थित ग्लोरीना सोसायटी में हत्या कर दी गई। वह शनिवार शाम किसी काम से सोसासटी में गया था। वहां दो जनों ने चोरी की आशंका में उसे पकड़ लिया और फिर लात घूंसों से बुरी तरह से पीटा। फिर किसी हथियार से भी उस पर हमला किया। अति गंभीर हालात में उसे न्यू सिविल अस्पताल पहुंचाया गया,जहां उसकी मौत हो गई।
इसी तरह सलाबतपुरा थानाक्षेत्र के दांडी मोहल्ले में खटोदरा निवासी राजू सहानी की हत्या कर दी गई। गत २० जून को वह दांडी मोहल्ले में अति गंभीर हालात में मिला था। उसके शरीर पर लात-घूसों व बेल्ट से मारपीट के निशान थे। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस को पता चला कि दो अज्ञात युवकों ने उसे वहां किसी के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा कर पकड़ा था और फिर उसके साथ मारपीट की थी।
-------------------------
दो जनों ने एक-दूसरे को चाकू मारकर गंभीर रूप से किया घायल
- पुणागाम इलाके में हुई घटना, दो जनों के विवाद में तीसर ने दखल की तो निकला चाकू
सूरत. पुणागाम क्षेत्र की वल्लभनगर सोसायटी में शनिवार रात चाकूबाजी हो गई। जिसमें दो जनों ने एक दूसरे को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुणागाम पुलिस ने दोनों पक्षों की और से एक दूसरे के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर छानबिन शुरू कर दी हैं।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वल्लभनगर सोसायटी के नाके पर कडोदरा सिद्धी विनायक सोसायटी निवासी मंगल राजभर व पुणागाम सूर्यनगर सोसायटी निवासी अयज सक्सेना उर्फ बंगाली ने एक दूसरे पर चाकू से हमला किया। रात साढ़े नौ बजे अजय व पारस नामक का एक युवक मिल कर राजू नाम के एक युवक के साथ झगड़ा कर रहे थे। वहां कई लोग जमा हो गए थे। उस समय मंगल अपने मित्र के साथ सोसायटी के एक मकान पर छत पर था।
वह लाठी लेकर नीचे गया और उसने अजय को सोसायटी में झगड़ा नहीं करने के लिए कहा। इस पर अजय भडक़ गया और उसने तुम लाठी लेकर मुझे मारने आया हैं क्या? इस बात पर दोनों में विवाद हुआ और अजय ने चाकू निकाल कर मंगल के पेट में वार कर दिया। मंगल ने किसी तरह उससे चाकू छिन लिया और उसके चेहरे पर पेट में तीन वार कर दिए।
इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में अजय की पत्नी नेहा ने मंगल व उसके दो साथियों पर राहुल व राकेश के खिलाफ जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। वहीं पेशे से ऑटो रिक्शा चालक मंगल ने अजय के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज करवाया हैं।
------------------
Published on:
28 Jun 2021 12:50 pm
