11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ALERT : बैल बजने पर दरवाजा खोलने से पहले महिलाएं ये खबर जरुर पढ़े

SURAT NEWS : - गोडादरा में बेहोशी का स्प्रे छिडक़ कर ४० हजार ले उड़े दो युवक -Two youths flew with rs 40000 by unconscious spray attack on women in Godadara - Women must read this news before opening the door when the bull rings
less than 1 minute read
Google source verification
ALERT : बैल बजने पर दरवाजा खोलने से पहले महिलाएं ये खबर जरुर पढ़े

ALERT : बैल बजने पर दरवाजा खोलने से पहले महिलाएं ये खबर जरुर पढ़े

सूरत. गोडादरा में एक महिला को बेहोश कर दो जनें उसके घर से 40 हजार रुपए लूट कर फरार हो गए। घटना के संबंध में लिम्बायत पुलिस (LIMBAYAT POLICE) ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक लूट की यह घटना गोडादरा (GODADRA) में बाबा बैजनाथ मंदिर के पीछे स्थित कृष्णानगर-२ के प्लॉट नम्बर १८६ निवासी अजय पांडे के यहां हुई। शाम सात बजे अजय की गैर मौजूदगी में २५-२८ वर्ष के दो युवकों ने उनके घर की डोर बैल बजाई। अजय की पत्नी चंचलादेवी ने दरवाजा खोला तो उन्होंने उसके चेहरे पर स्प्रे कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद उन्होंने रसोई में रखे बॉक्स से २० रुपए की नोट के दस बंडल तथा दस रुपए की नोट के २० बंडल ले लिए और फरार हो गए। देर रात साढ़े ग्यारह बजे चंचलादेवी की शिकायत पर लिम्बायत पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

OMG : OLX पर 25 रुपए में बिक्री के लिए छात्र !

महिला का पर्स छीना
सूरत. अडाजण गांव में एक स्पोर्ट्स बाइक पर सवार दो युवक एक महिला से उसका छीन कर ले गए। पर्स में मोबाइल, दो हजार रुपए व जरुरी कागजात मिला कर ३२ हजार रुपए का सामान था। घटना के संबंध में अडाजण रामेश्वर कैम्पस निवासी पीडि़त अनिता गंगारा ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक घटना गुरुवार सुबह अडाजण जलाराम मंदिर की गली में हुई।