विधानसभा अध्यक्ष ने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यक्रम में राष्ट्रवाद का दर्शन हुआ है। इसमें उत्तर भारतीय समाज नहीं परंतु उत्तर भारतीय गुजरातियों का जमावड़ा है, जिन्होंने यह सम्मान समारोह आयोजित कर गुजरात के प्रति अपनी भावना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारतीय समाज का व्यापक अर्थ उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत के सभी प्रदेशवासियों से होता है। स्नेह मिलन समारोह में उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब समेत कई राज्यों के लोगों की उपस्थिति रही। विधायक कनु देसाई और सांसद केसी पटेल ने भी क्षेत्र और राज्य की प्रगति में उत्तर भारतीयों के योगदान को स्वीकार करते हुए उनकी सराहना की। उत्तर भारतीय सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पप्पू तिवारी समेत सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्रों ने भी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को प्रभावित किया।