26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VNSGU : विश्वविद्यालय और एस.डी.जैन कॉलेज के बीच मचा घमासान

- कॉलेज प्रशासन ने प्राचार्य की नियुक्ति के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 21 Jul 2018, 9:32 PM IST

surat

VNSGU : विश्वविद्यालय और एस.डी.जैन कॉलेज के बीच मचा घमासान

सूरत.

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय प्रशासन और एस.डी.जैन कॉलेज के बीच प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर घमासान चल रहा है। कॉलेज प्रशासन ने विश्वविद्यालय पर प्राचार्य की नियुक्ति में दबाव बनाने का आरोप लगाया है। विश्वविद्यालय की बात नहीं मानने पर कॉलेज को प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया गया।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने वेसू के एस.डी.जैन कॉलेज में इस बार प्रथम वर्ष के एक भी प्रवेश नहीं दिए हैं। विश्वविद्यालय और कॉलेज प्रशासन के बीच प्राचार्य की नियुक्ति को लेकर विवाद चल रहा है। कॉलेज प्रशासन ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन उन पर उसकी ओर से चुने गए व्यक्ति को प्राचार्य बनाने का दबाव बना रहा है।

बात नहीं माने जाने पर कॉलेज में इस बार नए प्रवेश नहीं दिए गए

विश्वविद्यालय प्रशासन की बात नहीं माने जाने पर कॉलेज में इस बार नए प्रवेश नहीं दिए गए। इस मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन जिद पर अड़ गया है। शुक्रवार को कॉलेज के 40 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारी विश्वविद्यालय पहुंचे। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विश्वविद्यालय की जिद के आगे कॉलेज झुकने वाला नहीं है। कॉलेज प्रशासन अपने अनुसार प्राचार्य की नियुक्ति करेगा, विश्वविद्यालय के पदाधिकारियों के आदेश पर नहीं।

सिंडीकेट सदस्यों ने नाराजगी जताई
वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय सिंडीकेट की बैठक में कॉलेजों को मान्यता देने से पहले ही एजेंडे को विड्रो कर दिया गया।कुलपति के इस निर्णय पर कई सिंडीकेट सदस्यों ने नाराजगी जताई। कॉलेजों की मान्यता के मामले में कुलपति और सिंडीकेट सदस्यों के बीच नाराजगी बढ़ती जा रही है। कॉलेजों की मान्यता के मामले को लेकर सिंडीकेट बुलाई गई थी। सिंडीकेट के मुख्य एजेंडे में कॉलेजों की मान्यता के मामले ही थे, लेकिन बैठक से ठीक पहले कुलपति ने मान्यता के एजेंडे को विड्रो कर दिया। सिंडीकेट सदस्यों ने इस बारे में कुलपति से कारण जानने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। इससे सिंडीकेट सदस्य नाराज हुए।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग