25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VNSGU : वीएनएसजीयू की दो छात्राएं वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में

- मलेशिया में अक्टूबर में होगा आयोजन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सूरत

•

image

Divyesh Kumar Sondarva

•

Updated: 1 Aug 2018, 7:19 PM IST

surat

VNSGU : वीएनएसजीयू की दो छात्राएं वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में

सूरत.

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय की दो छात्राओं का वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के लिए चयन हुआ है। अंजलि रावत और सेनन क्रिश्चियन ने बेडमिंटन प्रतियोगिता में देश की नंबर एक और नंबर तीन स्थान की महिला खिलाडिय़ों को हराकर यह अवसर प्राप्त किया। दोनों वीएनएसजीयू के एमएचआरडी विभाग की छात्राएं हैं।
मलेशिया में अक्टूबर में होने वाले वल्र्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में दुनियाभर के विश्वविद्यालयों के खिलाडिय़ों के बीच प्रतियोगिता होगी। इसमें भारत की ओर से हिस्सा लेने वाले खिलाडिय़ों का चयन करने के लिए चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी में 12 से 14 जुलाई तक सिलेकशन ट्राइल्स का आयोजन किया गया। एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज की ओर से आयोजित ट्राइल्स में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया। वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय की बेडमिंटन खिलाड़ी अंजलि रावत और सेनन क्रिश्चियन ने महिला डबल्स में आशना रॉय और आग्ना एंथॉन से मुकाबला हुआ। आशना देश की नंबर एक और आग्ना नंबर तीन की बेडमिंटन खिलाड़ी हैं। इन दोनों को अंजलि और सेनन ने 21-19, 20-22 और 22-20 से हराकर जीत हासिल की।

राष्ट्रपति को वीएनएसजीयू की छात्रा से ईष्र्या

वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के 49वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वीएनएसजीयू के विद्यार्थियों को पीएचडी और मैडल प्रदान कर सम्मानित किया। विश्वविद्यालय के कन्वेंशन हॉल में हुए दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। गुजरात के राज्यपाल ओ.पी.कोहली, मुख्यमंत्री विजय रुपाणी, शिक्षामंत्री भूपेन्द्र सिंह चूड़ासमा, शिक्षा राज्यमंत्री वैभावरी दवे भी समारोह में शामिल हुए। राष्ट्रपति जैसे ही कन्वेंशन हॉल में पहुंचे, पुलिस बैंड की ओर से राष्ट्रगीत c धुन के साथ दीक्षांत समारोह का आगाज हुआ। राज्यपाल ओ.पी.कोहली ने वीएनएसजीयू के 12 संकायों के 28 हजार 763 विद्यार्थियों को 115 डिग्रियां देने की घोषणा की। समारोह में राष्ट्रपति के हाथों 7 विद्यार्थियों को मैडल और 3 को पीएचडी प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने केमेस्ट्री विभाग की छात्रा जिज्ञासा सावालिया को चार गोल्ड मैडल से सम्मानित किया। एमएसी में प्रथम, केमेस्ट्री में प्रथम और ऑर्गेनिक में प्रथम रहने पर उसे यह मैडल प्रदान किए गए। राष्ट्रपति ने उसे आशीर्वाद देते हुए कहा कि उन्हें इस छात्रा से ईष्र्या हो रही है, लोगों को एक मैडल नहीं मिलता और जिज्ञासा को चार मिल गए। जिज्ञासा ने कहा कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

सूरत

गुजरात

ट्रेंडिंग