
SURAT NEWS : कुख्यात दीवान गैंग का वांछित आसिफ तलवार गिरफ्तार
सूरत. दी गुजरात कंट्रोल ऑफ टेरेरिज्म एंड ऑर्गेनाइज्ड क्राइम (गुजसीटोक) में फरार चल रहे कुख्यात दीवान गैंग के वांछित आसिफ तलवार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। चौकबाजार थाना प्रभारी एमबी औसुरा ने बताया कि इंदरपुरा गधेवान टेकरा निवासी आरोपी आसिफ टेलर (40) उर्फ तलवार कुख्यात दीवान गैंग से जुड़ा है।
यह गैंग वेडरोड पंडोल क्षेत्र में सक्रिय थी। श्रमिकों को डरा-धमका कर व मारपीट कर उनसे रंगदारी वसूलती थी। इस गैंग से जुड़े लोगों के खिलाफ पूर्व में पुलिस ने पासा व तड़ीपार के तहत कार्रवाई की थी। इसके बावजूद गैंग सक्रीय थी। पिछले दिनों अटलजीनगर में दीवान गैंग के एक दर्जन सदस्यों ने रंगदारी वसूलने के लिए घातक हथियारों से श्रमिकों के घर में घुस कर हमला किया।
दो श्रमिकों की हत्या कर दी तथा एक अन्य को घायल कर दिया था। इस दौहरे हत्याकांड के बाद चौकबाजार पुलिस ने दीवान गैंग के खिलाफ गुजसीटोक के तहत मामला दर्ज किया। गैंग के सरफराज दीवान समेत 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि आसिफ समेत दो अन्य फरार हो गए थे।
आसिफ लगातार ठिकाने बदल कर छिपा रहा। गुरुवार को वह सूरत लौट कर आया था। मुखबिर से उसके होडी बंगला क्षेत्र में होने की पुख्ता सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने शुक्रवार तडक़े हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अभी एक आरोपी फरार है।
---------------
Published on:
03 Jun 2023 09:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
