
surat news : कोसाड़ में पानी भरने के विवाद में महिला की हत्या
सूरत. कोसाड़ आवास में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में घायल हुई प्रौढ़ महिला की मौत हो गई। अमरोली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर दो महिलाओं समेत पड़ोसी परिवार के तीन जनों को नामजद किया है। पुलिस के मुताबिक कोसाड़ आवास निवासी कनी दास (50) के साथ दो सप्ताह पूर्व उसके पड़ोसी शिवराम, उसकी पत्नी गायत्री व पुत्री श्रुति ने मारपीट की थी।
दरअसल कनी के पति सारथी का सुबह पानी भरने के दौरान गायत्री के साथ विवाद हो गया था। उसके बाद सारथी तो काम पर चला गया। कनी घर पर अकेली थी। उस दौरान तीनों उसके घर पर आए और कनी को डंडे और ताल घूंसो से पीटा था। मारपीट में घायल हुई कनी ने स्थानीय डॉक्टर को दिखा कर दवाएं ली थी। प्रतिदिन दवाएं ले रही थी। इस बीच गुरुवार को अचानक वह चक्कर खाकर गिर गई।
परिजन उसे अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित किया। सारथी की शिकायत पर अमरोली पुलिस ने कनी का फोरेन्सिक पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम में उसकी मौत सिर में लगी गंभीर चोट से होने की पुष्टि होने पर अमरोली पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया।
-----------------------------------------------
हीरा कारोबारी के बैंक खाते से 25 हजार पार
सूरत. वराछा मीनी बाजार के एक हीरा कारोबारी के खाते से साइबर ठग ने 25 हजार रुपए पारकर दिए। उत्राण आदित्य बंगलोज निवासी पीडि़त सुनील वघासिया ने वराछा थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। ठग सुनील को कॉल कर बैंककर्मी के रूप में पहचान देकर कहा कि आपके खाते में 25 हजार का ट्रांजेक्शन हुआ है, खाता ब्लॉक करवाने का झांसा उनके खाते से रुपए पार कर दिए।
------------------------------------
Published on:
22 Oct 2023 05:20 pm
बड़ी खबरें
View Allसूरत
गुजरात
ट्रेंडिंग
